अजय देवगन
ऐक्शन अवतार में नजर आएंगे। उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता वीरू देवगन की बर्थ एनिवर्सरी पर अपनी अपकमिंग ऐक्शन फिल्म 'चौहान' की अनाउंसमेंट कर दी है। यह एक ऐक्शन पॉलिटिक्ल ड्रामा फिल्म है जिसमें वह आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। अजय को ऐक्शन अवतार में देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। इस फिल्म में वह निर्देशक आनंद एल राय के साथ काम कर रहे हैं। दोनों साथ में पहली बार किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।
अजय ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। यह 2 मिनट का टीजर है जिसमें बताया गया है कि फिल्म की कहानी किस चीज पर आधारित है। इस फिल्म में दर्शकों को अजय इंटेंस अवतार में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: उज्ज्वल निकम के रोल में छाए राजकुमार राव, Prahar के टीजर ने जीता दर्शकों का दिल
अजय ने की 'चौहान' की अनाउंसमेंट
टीजर की शुरुआत में कश्मीर में चल रहे पत्थरबाजी को दिखाया जाता है। कैसे पत्थरबाज भारतीय सैनिकों को पत्थर मार रहे हैं और आर्मी के जवान वॉटर कैनन, पैलेट गन और मास्क से अपना बचाव करते दिखाई दे रहे हैं। टीजर में बताया जाता है कि 75 सालों से कश्मीर के बिगड़े हालात ने भारतीय सैनिकों की जान को मुश्किल में डाल रखा है। अजय की एंट्री एक पोर्टेबल म्यूजिक सिस्टम के साथ होती है जिस पर
अमिताभ बच्चन
का ऑइकोनिका गाना जुम्मा जुम्मा बज रहा है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
वीडियो में अजय का पूरा चेहरा नहीं दिखाया गया है। उनके चेहरे पर मास्क लगा हुआ है और वह कहते हैं, '75 साल बाद जवाब आ रहा है, पठानों से कहना चौहान आ रहा है।' इस फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियो ने किया है जिन्होंने उरी और
धुरंधर
बनाया है। यह फिल्म 1 अक्टूबर 2027 को रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: फिल्मों में नेगेटिव रोल से बिंदू को मिली पहचान, कभी क्यों नहीं गईं ससुराल?
अजय ने 20 साल बाद आर्मी की यूनिफॉर्म में नजर आएंगे। उन्होंने साल 2005 में फिल्म 'टैंगो चार्ली' में आर्मी ऑफिसर की वर्दी पहनी थी। इसके बाद उन्होंने 'सिंघम' में पुलिस वाले का किरदार निभाया था।