logo

मूड

ट्रेंडिंग:

उज्ज्वल निकम के रोल में छाए राजकुमार राव, Prahar के टीजर ने जीता दर्शकों का दिल

राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में राजकुमार ने वकील उज्ज्वल निकम का रोल प्ले कर रहे हैं।

rajkummar rao

राजकुमार राव, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

राजकुमार राव की मोस्ट अवेटेड कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म प्रहार का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में वह प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम का रोल प्ले कर रहे हैं। उज्जवल निकम फेमस प्रॉसिक्यूटर है जिन्होंने कई बड़े केसेस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। टीजर में राजकुमार राव की दमदार ऐक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। यह राजकुमार के करियर का सबसे चैलेंजिंग रोल माना जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है। इस फिल्म को दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है।

 

राजकुमार राव के साथ वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत और सिंकदर खेर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के टीजर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

 

यह भी पढ़ें: फिल्मों में नेगेटिव रोल से बिंदू को मिली पहचान, कभी क्यों नहीं गईं ससुराल?

उज्ज्वल निकम के रोल में छाए राजकुमार राव

टीजर की शुरुआत राजकुमार राव के साथ होती है जो उज्ज्वल निकम के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी उज्जवल निकम के करियर के सबसे बड़े केस पर आधारित है। राजकुमार राव कहते हैं, 'पिछले डेढ़ साल से लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि जब तस्वीरों और वीडियो में दिखाई दे रहे हैं तब भी हम कसाब को फांसी क्यों नहीं दे रहे हैं।' इसके बाद अजमल कसाब के ट्रायल के कुछ सीन्स को दिखाया जाता है जिसमें मुंबई 26/11 हमले का दृश्य भी दिखाया जाता है।

 

उस सीन के बाद उज्ज्वल निकम कोर्ट में सबसे कहते हैं, 'एक पल के लिए खुद को इंस्पेक्टर गोविलकार की जगह पर खुद को रख कर रखकर देखिए जिन्हें कसाब ने गोली मारी थी। बहुत ही जाहिर सी बात है कि मन में गुस्सा भरा होगा और जब कसाब को निहत्था पकड़ा गया था तो गोविलकार साहब ने यह नहीं कहा कि गोली मारो इस और खत्म करो जल्दी। उन्होंने कहा, याला मारू नका। उन्होंने ऐसा क्यों कहा? इसका जवाब भारत है।' टीजर के आखिरी में उज्ज्वल निकम ने का है कि मैं मांग करता हूं कि अजमल कसाब को फांसी की सजा दी जाए।

 

फैंस कम कर रहे हैं जमकर तारीफ

उज्ज्वल निकम के किरदार में राजकुमार राव ने इंटेंस परफॉर्मेंस दी है। सोशल मीडिया पर लोग राजकुमार के काम की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। उनकी पत्नी का रोल वामिका निभा रही हैं। अविनाश अरुण ने 'पाताल लोक' और 'थ्री ऑफ अस' का निर्देशन किया है।


और पढ़ें