logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फिल्मों में नेगेटिव रोल से बिंदू को मिली पहचान, कभी क्यों नहीं गईं ससुराल?

बिंदू को इंडस्ट्री में नेगेटिव रोल्स से पहचान मिली थीं। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में पर्सनल लाइफ को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है।

bindu

बिंदू, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड की वेटरन अभिनेत्री बिंदू किसी पहचान की मोहताज नहीं है। 1970 के दशक में वह अपने करियर की पीक पर थी। उन्होंने उस दौर के कई बड़े सितारों के साथ काम किया था जिनमें अमिताभ बच्चन , देवानंद, राजेश खन्ना, अमजद खान का नाम शामिल है। उन्होंने 160 फिल्मों में काम किया है।

 

1962 में उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'अनपढ़' से की थी। 1969 में उनकी 'इफ्ताक' और 'दो रास्ते' रिलीज हुई थी। ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। इसके बाद बिंदू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्हें फिल्मों में नेगेटिव रोल्स से पहचान मिली थी। उन्होंने विक्की लालवनी को दिए इंटरव्यू में बताया कि हर लड़की शादी के बाद अपने ससुराल जाती लेकिन मैं नहीं जा पाई। 

 

यह भी पढ़ें: व्हील चेयर पर बैठी नजर आईं अल्का याग्निक, खुद बताया वायरल वीडियो का सच

बिंदू शादी के बाद क्यों नहीं गईं ससुराल?

बिंदू ने बताया, 'मेरे पति चंपकलाल जवेरी मेरे साथ, मेरी ताकत बनकर हमेशा खड़े रहे। मेरे पिता का निधन तभी हो गया था जब मैं बहुत छोटी थी। मेरे से छोटा मेरा एक भाई था और मेरी छह बहनें थीं। मेरे पति के पेरेंट्स नहीं चाहते थे कि हम दोनों की शादी हो। वे चाहते थे कि उनके बेटे की शादी उनकी जाति में ही हो। मेरे पति को जबरदस्ती लड़की दिखाने के लिए ले जाते थे। वहां जाकर यह बोलते थे कि मैं एक लड़की से प्यार करता हूं और मुझे यहां पर जबरदस्ती लाया गया। मुझे आपसे शादी नहीं करनी है। बाद में हमारी शादी हुई लेकिन अपने पति के सामने एक शर्त रखी थी।'

 

बिंदू ने आगे बताया, 'मैंने अपने पति से कहा था कि मैं आपसे शादी करने के बाद ससुराल नहीं आ सकती हूं क्योंकि मेरी छोटी छोटी बहनें, उन्हें मैं छोड़कर नहीं आ सकती हूं। मुझे उनका ख्याल रखना है। मैंने अपनी सास से भी यह बात कही थी। मेरे पति ने कहा कि मैं आपका साथ हमेशा निभाऊंगा। तुम चिंता मत करो। यही बात मेरे ससुराल वालों को अच्छी नहीं लगी। उनकी गलती नहीं है। शायद मेरे पिता जिंदा होते तो मैं अपने ससुराल जाती।'

 

यह भी पढ़ें: व्हील चेयर पर बैठी नजर आईं अल्का याग्निक, खुद बताया वायरल वीडियो का सच

 

उन्होंने आगे बताया, 'बाप बेटे में भी मेरी वजह से नहीं बन रही थी। बाद में मेरे पति को जायदाद में से भी निकाल दिया था। एक दिन उन्होंने घर छोड़ दिया। उनके माता पिता ने बात करना बंद कर दिया। ये सब उन्होंने किया ताकि वह मुझे छोड़ दें लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिर मेरे पति ने अपना काम शुरू किया। मैं भी घर चला रही थी।'

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें