बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर अल्का याग्निक इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्हें हाल ही में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह व्हील चेयर पर बैठे हुए नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर थकान दिखाई दे रही हैं। उनके इस वीडियो ने फैंस की चिंता को बढ़ा दिया है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स जानना चाहते हैं कि उन्हें क्या हुआ है? अब इस वायरल वीडियो पर अल्का याग्निक ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने अपने पोस्ट में अपनी सेहत को लेकर अपडेट दिया है।
यह भी पढ़ें: Mirzapur का टीजर रिलीज, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया के बीच में फिर होगा खूनी खेल
अल्का ने अपनी सेहत पर दिया अपडेट
अल्का ने पोस्ट में लिखा, 'आप सभी के प्यार, चिंता और दुआओं के लिए धन्यवाद। मैं देख रही हूं कि मेरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मैं सभी को बताना चाहती हूं कि बिल्कुल ठीक हूं और सकारात्मक रूप से रिकवर कर रही हूं। पद्म पुरस्कार सम्मान का दिन बहुत यादगार था, मैं बस बहुत थक गई थी और इसलिए जाते समय मैंने व्हील चेयर पर जाने के लिए रिक्वेस्ट किया था।'
अल्का याग्निक को 23 जून को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने इस सम्मान को पाने के बाद लोगों को शुक्रिया कहा था। उन्होंने इस दौरान एक भावुक पोस्ट लिखा था। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि वह पिछले 2 साल से स्पॉटलाइट से दूर है। न ही पब्लिक जगहों पर नजर आती हूं, न अपनी जर्नी के बारे में ज्यादा शेयर करती हूं। आप में से बहुत से लोग जानते हैं कि मैं मुश्किल दौर से गुजर रही हूं। आप लोगों के सपोर्ट की वजह से ही आगे बढ़ पाई हूं।
यह भी पढ़ें: 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' से वायरल हुआ 'चाय की टपरी' गाना क्या AI से बना है?
सेंसरीन्यूरल हियरिंग लॉस से जूझ रही हैं अल्का
2024 में अल्का याग्निक ने बताया था कि उन्हें रेयर सेंसरीन्यूरल नर्व हियरिंग लॉस हुआ है। यह वायरल अटैक के कारण हुआ है। उन्होंने बताया था कि वह जब फ्लाइट से उतर रही थी तब उन्हें एक दम से सुनाई देना बंद हो गया। वह इस स्थिति के लिए तैयार नहीं थी। उन्होंने कई हफ्तों तक हिम्मत जुटाने के बाद अब मैं अपनी चुप्पी तोड़ना चाहती हूं क्योंकि बहुत से लोग मुझसे पूछ रहे थे कि मैं इन दिनों क्यों नजर नहीं आ रही हूं।'