यूट्यूबर और कॉमेडियन
समय रैना
का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गया है। इस शो के पहले एपिसोड ने धमाल मचा दिया है। शो के पहले एपिसोड में बतौर गेस्ट
आलिया भट्ट
और शरवरी वाघ शामिल हुए थीं। शो के कई जोक्स और एक्ट्स अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस एपिसोड के बाद सबसे ज्यादा चर्चा चाय की टपरी गाने की हो रही है।
इस गाने पर आलिया भट्ट जमकर डांस करते हुए नजर आई थीं। अब यह गाना इंस्टाग्राम के रील्स और वीडियो पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का दावा है कि इस गाने को एआई की मदद से बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: 'हम श्रद्धा से फिल्म बना रहे हैं', Ramayana को लेकर रवि दुबे ने फैंस से की अपील
किसने लिखा है 'चाय की टपरी' गाना?
'चाय की टपरी' गाने को अजय ने लिखा है। उनका स्टेज नेम यंग एजे है। उन्होंने गाने का रैप वाला हिस्सा परफॉर्म किया था। सोशल मीडिया पर रैप से ज्यादा गाने के इन लिरिक्स ने लोगों का ध्यान खींचा है। इस लिरिक्स पर उनके साथी बलराम ने लड़की के गेटअप में परफॉर्म किया था। उन्होंने साड़ी पहनी थी, लंबे बाल, चश्मा और मेकअप लगाकर डांस किया था जो दर्शकों को खूब पसंद आया था।
बलराम ने शो पर बताया कि वह एक कलाकार होने के साथ चाय की टपरी भी चलाते हैं। उनसे पूछा गया कि आप दोनों की मुलाकात कैसे हुई? इस पर बलराम ने कहा कि अजय उनकी चाय की टपरी पर सिगरेट लेने के लिए आते थे। यही से दोनों की दोस्ती शुरू हो गई। दोनों को गाने बजाने में दिलचस्पी थी। इस वजह से दोनों साथ में कोलैब किया। सोशल मीडिया पर गाने का यह हिस्सा सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: 'वेलकम: टू द जंगल' की एडवांस बुकिंग शुरू, क्या टूटेगा 'भूत बंगला' का रिकॉर्ड?
ओए-होए क्या सीन है,
तेरी वॉक में जान है,
मेरी चाय की टपरी पे,
सबकी नजर जाम है
क्या कॉपी है यह गाना?
अजय ने बताया कि यह एक ओरिजिनल जबलपुरी स्टाइल का गाना है और इसका हूक किसी भोजपुरी सिंगर ने गाया है और इसकी धुन और लय में भोजपुरी संगीत का तड़का दिया है। इस वजह से इस गाने की वाइब देसी और मजेदार लगती है। हालांकि यह गाना एआई से बनाया गया है या नहीं। इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।