दिल्ली पुलिस ने 8 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में अपराध से जुड़े आंकड़े जारी किए। इन आंकड़ों के मुताबिक, 2024 में हत्या की कोशिश और चोरी के मामलों में इजाफा हुआ है। वहीं हत्या के मामलों में गिरावट आई है।
आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2023 में हत्या के 506 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 2024 में यह संख्या घटकर 504 रह गई। यानी हत्या के मामलों में करीब 0.4 प्रतिशत की कमी आई।
यह भी पढ़ें -ED अधिकारियों पर दर्ज FIR पर रोक, ममता बनर्जी और DGP को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
हत्या की कोशिश के मामलों में इजाफा
दिल्ली में भले ही हत्या के मामलों में गिरावट आई हो, लेकिन हत्या के प्रयास के मामलों में इजाफा होना चिंता का विषय है। आंकड़ों के मुताबिक 2023 में हत्या के प्रयास के 757 मामले दर्ज किए गए थे। 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 898 हो गया। यह लगभग 18.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।
यह भी पढ़े - न 'भाईचारा' आया काम, न 'चाचा-भतीजा' कर पाए कमाल, एग्जिट पोल्स में BJP का जलवा
चोरी के मामलों में भारी उछाल
दिल्ली पुलिस के लिए 2024 में चोरी की घटनाएं सबसे बड़ी चिंता का कारण बनी। आंकड़ों के मुताबिक 2023 में चोरी के 6,916 मामले दर्ज किए गए थे, जो 2024 में बढ़कर 8,965 हो गए। यानी चोरी के मामलों में लगभग 29.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
पिछले कुछ सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2021 में चोरी के केवल 2,637 मामले दर्ज किए गए थे। इसके मुकाबले 2024 में चोरी के मामले तीन गुना से भी अधिक हो गए। यह राजधानी में चोरी की घटनाओं में लगातार हो रही बढ़ोतरी को दिखाता है।
