logo

मूड

ट्रेंडिंग:

न 'भाईचारा' आया काम, न 'चाचा-भतीजा' कर पाए कमाल, एग्जिट पोल्स में BJP का जलवा

BMC चुनावों में मतदान खत्म हो गया है। इसके बाद अब एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं, जिनमें बीजेपी गठबंधन को बहुमत मिलता नजर आ रहा है।

Devendra Fadanvis

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र में आज 29 महानगरपालिकाओं के लिए के लिए मतदान किया गया। इन चुनावों में सुबह  7.30 बजे से मतदान शुरू हुआ और शाम 5:30 बजे वोटिंग खत्म हुई। इन 29 में से एक महानगरपालिका BMC पर पूरे देश की नजर है। BMC एशिया की सबसे अमीर नगर निगम है और इसके साथ-साथ इन चुनावों में कई नए राजनीतिक समीकरण भी बने जिस कारण यह चुनाव और भी ज्यादा रोचक हो गए। अब BMC चुनाव के नतीजों का इंतजार है लेकिन नतीजों से पहले एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। 

 

कई एजेंसियों ने इन चुनावों में एग्जिट पोल किए और कुछ ने इनके नतीजे भी जारी कर दिए। एग्जिट पोल के नतीजों में तो विधानसभा की तरह ही BMC में भी भारतीय जनता पार्टी और महायुति को स्पष्ट बहुमत मिलते हुए नजर आ रहा है। BMC में कुल 227 वार्ड हैं और बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को 114 पार्षद चाहिए। बीजेपी गठबंधन को 138 सीटें मिलने का अनुमान है। 

 

यह भी पढ़ें: ED अधिकारियों पर दर्ज FIR पर रोक, ममता बनर्जी और DGP को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

बीजेपी गठबंधन को बहुमत

एक्सिस माई इंडिया ने अपने सर्वे में बीजेपी की बंपर जीत का अनुमान लगाया है। एक्सिस माई इंडिया के अनुसार, बीजेपी प्लस को 131 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस प्लस को मात्र 12-16 सीटें मिलने का अनुमान है। राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के गठबंधन को 58-68 सीटें मिलने का अनुमान है। अगर एग्जिट पोल के यह नतीजे अंतिम नतीजों में बदलते हैं तो बीजेपी के लिए महाराष्ट्र में यह दूसरी बड़ी जीत होगी। अजित पवार की पार्टी और अन्य दलों को मिलाकर 6-12 सीटें मिल सकती हैं। 

 

वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी प्लस को 42 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। इसके बाद UBT प्लस को 32 प्रतिशत वोट मिल सकती हैं और कांग्रेस प्लस को 13 प्रतिशत वोट और अन्य को भी 13 प्रतिशत वोट मिल सकती हैं। 

अन्य एग्जिट पोल ने किसे जीत दिलाई?

 

एग्जिट पोल के नतीजे सिर्फ संभावित नतीजे होते हैं और कई एजेंसियां यह पोल करवाती हैं। हालांकि, इन चुनावों में ज्यादातर एजेंसियों ने बीजेपी प्लस को इन चुनावों में जीतता हुआ दिखाया है। 

 

जनमत एग्जिट पोल - इस एग्जिट पोल में भी ठाकरें बंधुओं और विपक्षी दलों की करारी हार की घोषणा की गई है। जनमत एग्जिट पोल ने अनुमान लगाया है कि मुंबई में महायुति यानी बीजेपी प्लस को बहुमत मिलेगा। ठाकरे बंधुओं को सिर्फ 62 सीटों पर ही बढ़त दी गई है।  

 

JVC- जेवीसी के एग्जिट पोल में बीजेपी प्लस को 138 सीटें मिलने की बात कही गई है। वहीं, शिवसेना उद्धव ठाकरे और एमएनएस गठबंधन को 59 सीटें, कांग्रेस प्लस को 23 सीटें और अन्य को 7 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। 

 

कब आएंगे नतीजे?

BMC के 227 वार्डों के लिए इस बार 1,700 उम्मीदवार मैदान में थे। BMC समेत महाराष्ट्र के कुल 29 नगर निगमों के लिए आज मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन सभी नगर निगमों में वोटों की गिनती कल यानी 16 जनवरी शुक्रवार, सुबह 10 बजे से शुरू होगी। 

Related Topic:#mumbai news#BJP

और पढ़ें