उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की एक महिला ने अपने ही परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। महिला ने जिन कारणों से शिकायत दर्ज करवाई है उन्हें जानकर हर कोई हैरान है। महिला ने शिकायत में कहा है कि मैं 41 साल की हो गई और मैं शादी करना चाहती हूं लेकिन मेरे घर वाले शादी नहीं कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने भाई और भाभी पर जानबूझकर शादी ना करवाने का आरोप भी लगाया है।
महिला ने सरायइनायत थाने में शिकायत दर्ज करवाई है जिसमें आरोप लगाया है कि उनके भाई और भाभी जब भी कोई रिश्ता आता है तो इनकार कर देते हैं। वह कहते हैं कि शादी में पैसे खर्च होंगे। महिला ने बताया कि उनके भाई ने परिवार की जमीन उनसे भी अपने नाम लिखवा ली है लेकिन उसकी शादी के खर्च से भी पीछे हट रहे हैं। शिकातय में युवती ने अपने पिता और बहन का नाम भी शामिल किया है।
यह भी पढ़ें: इंतजार करता रह गया दूल्हा, मंडप से कूदकर दुल्हन ने प्रेमी के गले में डाली वरमाला
शादी करवाने की गुहार
शिकायतकर्ता माधुरी पटेल सरायइनायत थाना क्षेत्र के मनापुर गांव में रहती हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि वह 20 साल से घर में अकेली रह रही हैं। उनके माता-पिता ने उन्हें पारिवारिक कारणों से अलग कर दिया है। उन्होंने अरोप लगाया कि उनके पिता रामराज पटेल, माता बिमला देवी, भाई राजेन्द्र पटेल, भाभी पूनम पटेल और बहन विद्या पटेल मेरे साथ गालीगलौज करते हैं। शिकायत में मानसिक उत्पीड़न और मारपीट का भी आरोप है।
क्यों नहीं करवा रहे शादी?
युवती ने शिकायत में बताया कि उनके परिवार के लोग उनकी शादी नहीं करवा रहे हैं और इसके लिए उसे ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। युवती ने बताया कि उन्होंने कभी भी शादी से इनकार नहीं किया। अब युवती पुलिस से अपील कर रही है कि मेरी शादी किसी अच्छे सड़के से करा दी जाए ताकि वह सम्मानपूर्ण जीवन जी सके।
यह भी पढ़ें: तूफान आया और क्रूज नर्मदा नदी में डूब गया, 4 की मौत, 15 सुरक्षित बचे, कई लापता
परिवार पर लगाए आरोप
युवती ने परिवार पर आरोप वगाया कि उसका परिवार आर्थिक रूप से उसकी मदद नहीं करता और ना ही खाने पीने के लिए देता है। उन्होंने बताया कि वह अलग-अलग काम करके अपना गुजारा करती हैं। उन्होंने अपने पिता रामराज पटेल, माता विमला देवी, भाई राजेन्द्र पटेल, भाभी पूनम पटेल और बहन विद्या पटेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक दिन उन्होंने उसके कमरे में घुसकर उसके साथ मारपीट की।
