logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इंतजार करता रह गया दूल्हा, मंडप से कूदकर दुल्हन ने प्रेमी के गले में डाली वरमाला

मध्य प्रदेश में एक शादी के समारोह में दुल्हन ने मंडप से कूदकर अपने प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी। इस घटना के बाद जमकर विवाद हुआ।

Wedding

दुल्हन ने प्रेमी के गले में डाली वरमाला, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक अनोखा मामला सामने आया है जिसकी चर्चा अब पूरे देश में हो रही है। एक शादी के समारोह में दुल्हा और दूल्हन स्टेज पर खड़े हैं और उनके साथ कुछ लोग भी खड़े हैं। सामान्य शादी की तरह हर एक चीज लग रही है लेकिन जैसे ही वरमाला की बारी आती है तो सब हैरान हो जाते हैं। हर कोई इंतजार कर रहा होता है कि दुल्हन अपने दू्ल्हे को वरमाला पहनाएगी लेकिन दुल्हन ऐसा नहीं करती। दुल्हन वरमाला लेकर स्टेज से दौड़कर भाग गई और अपने प्रेमी को वरमाला पहना दी। इस घटना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 


यह मामला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के उमरेठ का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना 27-28 अप्रैल की दरमियानी रात की है। परासिया से बारात उमरेठ थाना क्षेत्र के मुजावर गांव पहुंची थी। शादी की सभी रस्में चल रही थीं। लड़की वालों ने बारात का स्वागत किया और आतिशबाजी भी हुई। इसके बाद मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था भी शुरू हो गई थी लेकिन इस बीच दुल्हन ने सबको हैरान कर दिया। 

 

यह भी पढ़ें: तूफान आया और क्रूज नर्मदा नदी में डूब गया, 4 की मौत, 15 सुरक्षित बचे, कई लापता

इंतजार करता रह गया दूल्हा

बारात के स्वागत के बाद दूल्हा सजधज कर स्टेज पर पहुंच चुका था और सभी लोग उस पल का इंतजार कर रहे थे जब दूल्हन स्टेज पर आती। दुल्हन तैयार होकर स्टेज पर पहुंची लेकिन  दुल्हन ने दूल्हे की जगह अपने प्रेमी को वरमाला पहना दी। इससे खुशियों भरे माहौल में अचानक सन्नाटा पसर गया और हर कोई हैरान रह गया। 

जमकर हुआ हंगामा

दुल्हन की इस हरकत के बाद शादी का जश्न कुछ ही पलों में विवाद में बदल गया। दुल्हन ने स्टेज से कूदकर अपने प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी। इस हरकत से गुस्से में आए दुल्हन के परिजनों ने उस युवक की जमकर पिटाई कर दी और उसे धक्का देकर पंडाल से बाहर निकाल दिया। दुल्हन की इस हरकत से वर पक्ष भी नाराज हो गया और काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच बहस और मारपीट की स्थिति बनी रही। 

बारात की वापसी

काफी देर तक चले इस विवाद के बाद दूल्हे के परिवार ने शादी तोड़ने का फैसला किया। दूल्हे का परिवार ठगा हुआ और अपमानित महसूस कर रहा था। दूल्हे ने शादी से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। 

 

यह भी पढ़ें: 5 भाई 1 मंडप, बारात लेकर दूल्हों के घर पहुंची दुल्हनें, उत्तराखंड की अनोखी शादी

पुलिस जांच में जुटी

मंगलवार को दूल्हा पक्ष ने उमरेठ थाने में इस पूरे मामले में शिकायत दर्ज करवा दी गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, युवती और वह युवक एक दूसरे से प्रेम करते थे और काफी समय से रिश्ते में थे। परिवार के दबाव में आकर युवती ने शादी के लिए हां कर दी। हालांकि, शादी के मंडप पर जाकर उसने वह किया जो उसके दिल ने कहा। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। 

Related Topic:#Madhya Pradesh News

और पढ़ें