मुंबई की ब्रिहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) में महापौर और उप-महापौर के पद के लिए महायुति गठबंधन ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी की नेता रितु तावड़े को महापौर पद का उम्मीदवार बनाया गया है। शिवसेना के नेता संजय शंकर घाड़ी को उप-महापौर पद के लिए नामित किया गया है।  

यह फैसला महायुति के दो घटक दल, BJP और शिवसेना गठबंधन की बैठक के बाद लिया गया। BMC चुनावों में महायुति को बहुमत मिला है, इसलिए इन उम्मीदवारों के जीतने की संभावना बहुत ज्यादा है। महापौर का चुनाव 11 फरवरी को होने वाला है।

यह भी पढ़ें: BMC को मिलेगी महिला मेयर तो ठाणे को SC, देखें महाराष्ट्र नगर निकाय की पूरी लिस्ट

रितु तावड़े कौन हैं?

रितु तावड़े घाटकोपर से पार्षद हैं और पार्टी में काफी सक्रिय हैं। संजय घाड़ी भी शिवसेना के अनुभवी नेता हैं। यह मुंबई की सबसे बड़ी सिविक बॉडी BMC में नई टीम का गठन होगा।
रितु तावड़े ने 12वीं तक की पढ़ाई की है। इंटर तक की पढ़ाई उन्होंने एनजी आचार्य कॉलेज, चेंबूर, मुंबई से की है। साल 1995 से 1996 के बीच वह इसी कॉलेज की छात्रा रहीं हैं। उनकी कुल संपत्ति 1 करोड़ से ज्यादा है। उन पर करीब 15 लाख रुपये का कर्ज है। उनके पति का नाम राजेश तावड़े है। 

रितु तावड़े बीजेपी की मजबूत स्थानीय नेताओं में गिनी जाती हैं। उन्हें BMC के मेयर के लिए महायुति का संयुक्त उम्मीदवार बताया गया है। वह घाटकोपर के वार्ड नंबर 132 से लगातार तीसरी बार कॉर्पोरेटर चुनी गई हैं। 53 वर्षीय रितु तावड़े को बीजेपी में एक विद्वान और अनुभवी नेता माना जाता है, जिन्होंने पहले मुंबई महानगरपालिका की शिक्षा समिति की अध्यक्षता की थी। वह शिक्षा के क्षेत्र में कई सराहनीय काम कर चुकी हैं। 

यह भी पढ़ें: BMC को मिलेगी महिला मेयर तो ठाणे को SC, देखें महाराष्ट्र नगर निकाय की पूरी लिस्ट

मराठा समुदाय से आती हैं रितु तावड़े

रितु तावड़े मराठा समुदाय से आती हैं, लेकिन जहां से वह चुनी गईं हैं, वह इलाका, गुजराती बाहुल है। वह महाराष्ट्र प्रदेश बीजेपी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष, उत्तर पूर्व मुंबई महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष और वर्तमान में मुंबई महिला मोर्चा कार्यक्रम समिति की संयोजक रह चुकी हैं।

आंदोलनों की रहीं हैं नेता

रितु तावड़े, मराठी और गुजराती दोनों वर्गों में लोकप्रिय हैं। वह कई सामाजिक आंदोलन चला चुकी हैं। उन्होंने महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने वाले विज्ञापनों और मूर्तियों के खिलाफ अभियान चलाया था। उन्होंने नगरपालिका स्कूलों में छात्राओं की सुरक्षा के लिए पीओसीएसओ एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की, पानी की किल्लत के खिलाफ 'हंडा मोर्चा' आयोजित किया था। वह पानी माफियाओं के खिलाफ भी सक्रिय रहती हैं। 

यह भी पढ़ें: बिहार के बाद महाराष्ट्र में दिखाया दम, क्या अब UP में खेल करेंगे ओवैसी?

क्या करते हैं रितु तावड़े के पति?

रितु तावड़े, 'मराठा प्रतिष्ठा' संगठन की अध्यक्ष हैं और 'महिला आर्थिक विकास निगम' के माध्यम से हजारों महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं। उनका जन्म 18 अप्रैल 1973 को हुआ था और उन्होंने एसवाईबीकॉम तक शिक्षा हासिल की है। रितु तावड़े के पति राजेश तावड़े एक उद्यमी हैं। रितु तावड़े खुद MR इंटरप्राइजेज की मालकिन हैं। व्यवसाय जगत में सक्रिय हैं।