महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में गुरुवार को बीएमसी सहित 29 नगर पालिका के मेयर का चुनाव हो रहा है। इसी क्रम में बीएमसी में मेयर की सीट को महिला घोषित किया गया है। मेयर का पद निर्धारित करने के लिए शहरी विकास विभाग लॉटरी निकालता है और उसी से निर्धारित किया जाता है कि किस नगर निकाय में किस कैटेगरी का मेयर होगा।
हालांकि, लॉटरी सिस्टम के साथ भी इसमें रोटेशन सिस्टम का प्रयोग किया जाता है यानी कि पिछली बार जिस कैटेगरी का मेयर जिस नगर निकाय में रहा होगा उस कैटेगरी की पर्ची उस नगर निकाय के लिए नहीं डाली डाएगी। उदाहरण के लिए पिछली बार मुंबई नगर निकाय के लिए मेयर की सीट सामान्य कैटेगरी के लिए थी तो इस बार सामान्य कैटेगरी का मेयर वहां से नहीं होगा।
यह भी पढ़ेंः पहले उद्धव ठाकरे, अब एकनाथ शिंदे के साथ आ गए राज ठाकरे, क्या BJP है निशाना?
कितना आरक्षण
आरक्षण की बात करें तो 29 में से 16 सीटें अलग अलग श्रेणियों के लिए रिजर्व की गई हैं बाकी की 13 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं। वहां 17 सीटें महिला मेयर के लिए चुनी गई हैं।
बीएमसी के साथ साथ णे, धुले, नांदेड़, नवी मुंबई, मालेगांव, मीरा भयंदर, नासिक और नागपुर को भी महिला मेयर के लिए रिजर्व किया गया है। वहीं लातूर, जालना और ठाणे सहित कुल पांच नगर निगमों में मेयर की सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए रिजर्व की गई हैं।
यह भी पढ़ेंः '5 साल में मुंब्रा को हरा कर देंगे', AIMIM की सहर शेख ने बता दिया ऐसा क्यों बोला
यहां पूरी लिस्ट है कि किस नगर निकाय से किस कैटेगरी का मेयर चुना जाएगा-
1. मुंबई बीएमसी- महिला
2. ठाणे- अनुसूचित जाति (SC)
3. नवी मुंबई- सामान्य जाति की महिला
4. पनवेल-
5. कल्याण डोंबिवली- अनुसूचित जनजाति (ST)
6. वसई विरार- सामान्य (Open)
7. मीरा भाइंदर- महिला
8. भिवंडी-
9. उल्हासनगर-
10. नासिक- सामान्य जाति की महिला
11. अहिल्यानगर- ओबीसी महिला
12. धुले- सामान्य जाति की महिला
13. मालेगांव- सामान्य जाति की महिला
14. जलगांव- ओबीसी महिला
15. पुणे- सामान्य जाति की महिला
16. पिंपरी चिंचवड़- सामान्य (Open)
17. सांगली- सामान्य (Open)
18. सोलापुर- सामान्य (Open)
19. कोल्हापुर-
20. इचलकरंजी-
21. छत्रपति संभाजी नगर- सामान्य (Open)
22. लातूर- अनुसूचित जाति की महिला (SC)
23. जालना- अनुसूचित जाति की महिला (SC)
24. परभणी-
25. नांदेड़- महिला
26. नागपुर- सामान्य जाति की महिला
27. अमरावती- सामान्य (Open)
28. अकोला- ओबीसी महिला
29. चंद्रपुर- ओबीसी