महंगाई के इस दौर में कई लोग रोजमर्रा की जरूरतों के सामान पर खर्च कम करने के लिए सेकेंड हैंड यानी पुराना सामान खरीदना पसंद करते हैं। नया सामान महंगा पड़ता है, जबकि अच्छी हालत वाला पुराना सामान काफी कम दाम में मिल जाता है। इससे पैसे की अच्छी बचत हो सकती है।
सेकेंड हैंड सामान खरीदते समय कई लोग धोखा खा जाते हैं। बिना सोचे-समझे या जांचे खरीदारी करने पर सामान जल्दी खराब हो जाता है या काम ही नहीं करता। ऐसे में थोड़ी सावधानी और समझदारी से खरीदारी करें तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है।
पुरानी चीजें खरीदने से पहले क्या देखें?
एक्सपर्ट्स की मानें तो सेकेंड हैंड सामान खरीदने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच करनी चाहिए। देखना चाहिए कि सामान कितना पुराना है, उसकी स्थिति कैसी है और क्या वह आपके काम आने लायक है या नहीं। बिना जांच-पड़ताल के सिर्फ सस्ते दाम के चक्कर में सामान ले लिया तो बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
सही खरीदारी बचा सकती है आपके पैसे
सही तरीके से खरीदारी करने पर आप न सिर्फ पैसे बचा सकते हैं बल्कि अच्छी क्वालिटी का सामान भी हासिल कर सकते हैं। इसलिए महंगाई से लड़ने के लिए सेकेंड हैंड मार्केट या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खरीदारी करते समय हमेशा सतर्क रहें। थोड़ी सी सावधानी आपको एक अच्छा सौदा दिला सकती है।
यह भी पढ़ें: स्मॉल, मीडियम, लार्ज साइज आने से पहले कैसे कपड़े खरीदते थे लोग? पढ़िए इतिहास
1. अपनी जरूरत पहले तय करें
सेकेंड हैंड सामान खरीदने से पहले यह तय कर लें कि आपको किस चीज की जरूरत है। केवल सस्ता देखकर सामान खरीदना बाद में बेकार साबित हो सकता है।
2. सामान की अच्छी तरह जांच करें
खरीदने से पहले सामान की गुणवत्ता, टूट-फूट, खरोंच, खराबी या किसी अन्य तकनीकी समस्या को ध्यान से जांच लें। अगर यही इलेक्ट्रॉनिक सामान हो तो उसे चलाकर जरूर देख लें।
3. बिल और दस्तावेज जरूर लें
किसी भी सेकेंड हैंड सामान को खरीदते समय उसकी रसीद या जरूरी दस्तावेज जरूर लें। इससे भविष्य में किसी समस्या या विवाद की स्थिति में मदद मिल सकती है।
4. बाजार में कीमत की तुलना करें
पुराना सामान खरीदने से पहले नए और पुराने दोनों सामानों की कीमत की तुलना कर लें। कई बार मामूली अंतर में नया सामान लेना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
5. विक्रेता की विश्वसनीयता जांचें
ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी विक्रेता से खरीदारी करते समय उसकी विश्वसनीयता जरूर जांचें। फर्जी या चोरी का सामान खरीदने से कानूनी परेशानी भी हो सकती है।
6. रिटर्न या वारंटी की जानकारी लें
अगर संभव हो तो रिटर्न पॉलिसी या किसी प्रकार की वारंटी के बारे में जरूर पूछें। इससे खराब सामान मिलने पर नुकसान कम होगा।
यह भी पढ़ें: एयरप्लेन मोड के हैं कई फायदे, आज ही जान लीजिए कहां हो सकता है इस्तेमाल
भारत में सेकेंड हैंड सामान खरीदने के लिए लोकप्रिय ऐप्स
आज कल लोगों को घर बैठे-बैठे ही सारे काम करना पसंद है। अब दुनिया भर में ऑनलाइन मोड का दौर शुरु हो चुका है। ऐसे में सेकेंड हैंड सामाम खरीदने के लिए भी कई सारे ऑनलाइन एप आ चुके हैं जो लोगों को सेकेंड हैंड सामान की अच्छी जानकारी देते हैं।
1. OLX (ओएलएक्स)
OLX भारत के सबसे बड़े सेकेंड हैंड मार्केटप्लेस में से एक है। यहां लोग मोबाइल, लैपटॉप, फर्नीचर, कार, बाइक, घरेलू सामान और कई अन्य चीजें खरीद-बेच सकते हैं। खरीदार सीधे विक्रेता से संपर्क कर सकते हैं और कीमत पर बातचीत भी कर सकते हैं।
2. Quikr (क्क्किर)
Quikr भी एक लोकप्रिय ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जहां सेकेंड हैंड सामान के अलावा प्रॉपर्टी, जॉब्स और कई अन्य सेवाओं की लिस्टिंग मिलती है। यहां आपको इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर, वाहन और घरेलू उपयोग की कई वस्तुएं कम कीमत पर मिल सकती हैं। स्थानीय विक्रेताओं से सीधे संपर्क करने की सुविधा इसकी खासियत है।
3. Cashify (कैशिफाई)
अगर आप सेकेंड हैंड मोबाइल, लैपटॉप या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खरीदना चाहते हैं तो Cashify एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह प्लेटफॉर्म डिवाइस की जांच और गुणवत्ता चेक करने के बाद उन्हें बेचता है। कई प्रोडक्ट्स पर वारंटी भी दी जाती है, जिससे खरीदार को अधिक भरोसा मिलता है।
4. Facebook Marketplace (फेसबुक मार्केटप्लेस)
Facebook Marketplace पर लोग अपने आसपास के क्षेत्र में उपलब्ध सेकेंड हैंड सामान खरीद और बेच सकते हैं। यहां फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, साइकिल, घरेलू सामान और कई अन्य वस्तुएं मिल जाती हैं। लेन-देन सीधे खरीदार और विक्रेता के बीच होता है, इसलिए सामान को देखकर खरीदने का मौका मिलता है।
5. Budli (बुदली)
Budli मुख्य रूप से रिफर्बिश्ड मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप बेचने के लिए जाना जाता है। यहां मिलने वाले डिवाइस तकनीकी जांच के बाद बेचे जाते हैं। यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो कम कीमत में ब्रांडेड इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं।


