logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एयरप्लेन मोड के हैं कई फायदे, आज ही जान लीजिए कहां हो सकता है इस्तेमाल

एयरप्लेन मोड का इस्तेमाल केवल फ्लाइट के दौरान ही नहीं किया जाता है बल्कि कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। आज ही जान लीजिए इसका उपयोग।

Airplane Mode Uses

एयरप्लेन मोड के उपयोग Photo Credit- ChatGPT

आप सब ने देखा होगा कि फोन में एयरप्लेन मोड का एक फीचर होता है। अधिकतर लोगों को एयरप्लेन मोड के फीचर्स के बारे में पता होता है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें इसके बारे में कम पता होता है। यह बात सही है कि एयरप्लेन मोड को हमेशा फ्लाइट के समय में ऑन किया जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि एयरप्लेन मोड का इस्तेमाल हम कई तरीकों से कर सकते हैं।

 

लोगों को लगता है कि फोन में एयरप्लेन मोड का होना बेकार है, जबकि ऐसा नहीं है। एयरप्लेन मोड या फ्लाइट मोड की मदद से आप अपने फोन की बैट्री को खत्म होने से बचा सकते हैं, बच्चों को सुरक्षित रख सकते हैं और इसके अलावा फोन को जल्दी चार्ज भी कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: रातभर करवटें बदलते हैं? अपनाए ये घरेलू उपाय, मिनटों में आएगी सुकून भरी नींद

एयरप्लेन मोड को फ्लाइट में क्यों ऑन किया जाता है?

फ्लाइट में सफर करने के दौरान हमेशा टेकऑफ के समय एयरप्लेन मोड को ऑन करने के लिए कहा जाता है। इससे मोबाइल में सेलुलर नेटवर्क, ब्लूटूथ, वाईफाई बंद हो जाते हैं और यह फ्लाइट के सिग्ननल्स में कोई रुकावट पैदा नहीं करता है। अगर एयरप्लेन मोड को ऑन नहीं किया जाए तो यह फ्लाइट के क्रैश होने का कारण बन सकता है क्योंकि इसकी वजह से हवाई सिग्नल में बाधा आती है।

एयरप्लेन मोड के फायदे

1. अगर फोन चार्ज करते समय एयरप्लेन मोड को ऑन कर दिया जाए तो इससे फोन जल्दी चार्ज होता है। इसकी मदद से फोन में नेटवर्क आना बंद हो जाता है जिससे फोन में तेजी से चार्जिंग होने लगती है।
2.  एयरप्लेन मोड होने के बावजूद भी हम फोन में इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं और वह है वाई-फाई के द्वारा। हालांकि मोबाइल में एयरप्लेन मोड ऑन करने पर सभी सेंसर बंद हो जाते हैं लेकिन वाई-फाई को ऑन किया जा सकता है। इससे आपके पास कोई कॉल या एसएमएस नहीं आएगा।
3. एयरप्लेन मोड होने के बाद भी आप मोबाइल में ब्लूटूथ ऑन कर सकते हैं जिससे आप वायरलेस कनेक्टिविटी द्वारा गानों का आनंद ले सकते हैं।
4. अगर आपके फोन में नेटवर्क की दिक्कत आ रही है वह सही से काम नहीं कर रहा है तो एयरप्लेन मोड को ऑन-ऑफ करके आप अपने फोन का नेटवर्क ठीक कर सकते हैं।
5. एयरप्लेन मोड का सबसे अच्छा इस्तेमाल बच्चों को सेफ रखने के लिए किया जाता है। बच्चों को फोन देने से पहले एयरप्लेन मोड को ऑन कर दें। इससे फोन का डेटा और कॉलिंग फंक्शन पूरी तरह ब्लॉक हो जाएगा। 

Related Topic:#Lifestyle News

और पढ़ें