पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनावों से ठीक पहले बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ा एलान किया है। नौकरी मिलने तक, 10वीं पास बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। ममता बनर्जी पहले भी ऐसे लोक कल्याणकारी योजनाओं को शुरू करने का दावा कर रहीं थीं।
ममता बनर्जी, चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के खिलाफ धरने पर हैं। पश्चिम बंगाल में जल्द ही होने वाले विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। विपक्ष इस फैसले को चुनाव से जोड़कर देख रहा है।
यह भी पढ़ें: ईरान, इजरायल और अमेरिका की जंग का असर? 60 रुपये महंगा हुआ LGP सिलेंडर
किसे मिलेगा भत्ता?
ममता बनर्जी ने कहा है कि जिन लोगों ने सेकेंडरी एग्जाम पास किया है, उन्हें हर महीने बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। 21 से 40 साल के तक की महिलाओं और पुरुषों को 7 मार्च मार्च से ही भत्ता दिया जाएगा।
ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल:-
जो युवा साथी अभी पढ़ रहे हैं, छात्रवृत्ति के अलावा किसी अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले रहे हैं, उन्हें यह रकम दी जाएगी।
तृणमूल कांग्रेस सरकार ने पहले कहा था कि यह भत्ता अप्रैल में शुरू होगा, लेकिन अब ममता बनर्जी सरकार ने इसे तत्काल शुरू करने का फैसला लिया है।
यह भी पढ़ें: बिना सिम कार्ड के मोबाइल मेें नहीं चला पाएंगे WhatsApp, कंप्यूटर पर भी होगा बंद
बेरोजगारी भत्ता मिलने की शर्तें क्या हैं?
- उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए
- कम से कम क्लास 10वीं पास होना चाहिए
- बेरोजगार होना चाहिए, जो लोग नौकरियां ढूंढ रहे हैं
- अन्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थी न हों
- पढ़ाई जारी रखने वाले युवा भी ले सकते हैं
क्या है यह योजना?
यह योजना 'युवा साथी' नाम से चल रही है। ममता बनर्जी कहा कि बंगाल में बेरोजगारी पहले से 40 फीसदी कम हो गई है। सरकार ने 40 लाख लोगों को स्किल ट्रेनिंग दी है, जिसमें से 10 लाख को नौकरी मिल चुकी है। यह ऐलान विधानसभा चुनाव से पहले किया गया है, जिससे युवाओं को फायदा हो सकता है।
