भारत में करोड़ों लोग WhatsApp चलाते हैं और हर रोज इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं। अब WhatsApp चलाने को लेकर नियमों में बदलाव किया जा रहा है। अब बिना सिम कार्ड फोन में WhatsApp चलाना संभव नहीं होगा। जिस नंबर का सिम आपके फोन में नहीं होगा उस नंबर से WhatsApp आप अपने फोन में नहीं चला पाएंगे। इसे तकनीकी भाषा में सिम बाइंडिंग कहा जाता है। इसको लेकर सरकार ने पिछले साल ही नियम बनाए थे।
यह फीचर WhatsApp समेत अलग-अलग मैसेजिंग ऐप्स पर टेलीकॉम डिपार्टमेंट के टेलीकॉम्युनिकेशन (टेलीकॉम साइबर सिक्योरिटी) रूल्स 2024 के तहत लाया जा रहा है। इन नियमों के तहत फोन में WhatsApp का इस्तेमाल करने के लिए एक्टिव सिम कार्ड का होना जरूरी है। इस नियम से लाखों लोग प्रभावित होंगे लेकिन सुरक्षा के लिहाज से इसे अहम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: 16 करोड़ मांग रही थीं शिखर धवन की पूर्व पत्नी, खुद 5.7 करोड़ क्यों देने पड़ गए?
कैसे काम करेगा यह फीचर?
WhatsApp के बारे में जानकारी शेयर करने वाले प्लेटफॉर्म WABetaInfo ने 24 फरवरी को इस फीचर के बारे में बताया था। WABetaInfo ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, 'WhatsApp एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जो ऐप को भारत के जरूरी सिम लिंकेज नियम के हिसाब से बनाएगा। ऐप के आनेने वाले अपडेट में यह फीचर मिलेगा।'
क्या है सिम बाइंडिंग?
सिम बाइंडिंग का मतलब है कि आपके फोन में उस WhatsApp अकाउंट का सिम जरूर होना चाहिए, जिसे आप फोन में चलाना चाहते हैं। इसका मतलब है कि लोग बिना सिम फोन में लगाए, किसी नंबर का WhatsApp अकाउंट फोन में नहीं चला सकेंगे। ऐसा लोगों की सुरक्षा और साइबर फ्रॉड को कम करने के लिए किया जा रहा है। भारत में कई लोग बिना सिम डाले WhatsApp चलाते रहते हैं। ऐसे लोगों को इस नियम के लागू होने से थोड़ी असुविधा होगी लेकिन सुरक्षा के नजरिए से इसे अहम माना जा रहा है।
कंप्यूटर पर इस्तेमाल के लिए नए नियम
WhatsApp का इस्तेमाल कंप्यूटर पर करने वाले लोगों पर भी इस नए फीचर का असर पड़ेगा। जो लोग WhatsApp का इस्तेमाल कंप्यूटर पर लिंक्ड डिवाइस के तौर पर करते हैं, उनका सेशन हर 6 घंटे में लॉग आउट हो जाएगा। WhatsApp कंप्यूटर पर चलने वाले सेशन को हर 6 घंटे में लॉगआउट कर देगा। इसके बाद कंप्यूटर पर WhatsApp को इस्तेमाल करने के लिए फिर से उसे ओटीपी के जरिए या स्कैनर के जरिए लिंक करना होगा।
यह भी पढ़ें: 'बीवी धोखा दे तो मुझे बताओ, गोली मारूंगा', मर्डर के बाद सिरफिरे ने किया एलान
UPI ऐप्स में पहले से लागू नियम
यह फीचर सुरक्षा के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है और डिजिटल पेमेंट ऐप्स पर पहले से लागू है। UPI में पहले से ही यह फीचर लागू है ताकि कोई आपके नंबर का गलत इस्तेमाल ना कर सके या लॉगिन करके आपकी आईडी का गलत इस्तेमाल ना कर सके। अगर आप अपने मोबाइल से सिम कार्ड निकाल देते हैं तो आप UPI के जरिए पेमेंट नहीं कर सकते हैं। इसी तरह अब WhatsApp पर भी सिम निकालने के बाद आप मैसेज या कॉल नहीं कर पाएंगे।