कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शुक्रवार को चलती वैन का पिछला दरवाजा अचानक खुल जाने से कई बच्चों के सड़क पर गिर गए। हालांकि, स्कूल वैन की स्पीड धीरे थीस जिसकी वजह से किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई। इस खौफनाक घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। 

 

वीडियो सामने आने के बाद वैन चालक के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना गुरुवार को बेंगलुरु की KR पुरम के गायत्री लेआउट में हुई और वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई।

 

यह भी पढ़ें: BJP पार्षद की बात भी नहीं सुन रहे अधिकारी, नाले में टेबल लगाकर काटा बर्थडे केक

चार बच्चों को मामूली खरोंचें आई

सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित इस वीडियो में चलती वैन का पिछला दरवाजा अचानक खुल जाता है जिससे कई बच्चे सड़क पर गिर जाते हैं। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, इस घटना में करीब चार बच्चों को मामूली खरोंचें आई हैं।

 

 

 

बड़ा हादसा होने से बचा

वीडियो में देखा जा सकता है कि चलती स्कूल वैन का पिछला दरवाजा बीच सड़क पर खुल जाता है, जिसमें चार स्कूली बच्चे सड़क पर गिर गए। इस घटना में तीन बच्चे मामूली रूप से घायल हुए हैं। अच्छी बात यह रही कि उस समय पीछे से कोई गाड़ी नहीं आ रही थी, जिससे यह और भी बड़ा हादसा होने से बच गया।

 

यह भी पढ़ें: नशे में धुत था, रोकने के बावजूद चट्टान पर बैठा, बहा ले गई समुद्र की तेज लहर

 

बाद में ट्रैफिक पुलिस ने वैन को जब्त कर लिया। आशंका जताई जा रही है कि वैन चलाने से पहले चालक ने पिछला दरवाजा ठीक से लॉक नहीं किया होगा। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।