• BENGALURU 23 Mar 2025, (अपडेटेड 23 Mar 2025, 1:24 PM IST)
बोइंग भारत में कम से कम 180 लोगों की छंटनी की है। कंपनी का दावा है कि ग्राहकों को इससे कोई असुविधा नहीं होगी।
बोइंग कंपनी। (Photo Credit: Boeing India)
अमेरिकी एयरक्राफ्ट मेकर बोइंग ने भारत में 180 कर्मचारियों को बाहर की राह दिखाई है। कंपनी ने बड़े स्तर पर छंटनी की है। बोइंग के 7000 कर्मचारी भारत में काम करते हैं, दुनियाभर में कई ब्रान्च हैं लेकिन भारत में व्यापक स्तर पर इस कंपनी ने छंटनी की है।
बोइंग के लिए भारत, सबसे बड़े बाजारों में से एक हैं। बोइंग के विमानों की दुनियाभर में पूछ है लेकिन बीते साल करीब 10 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की थी। बेंगलुरु की इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी सेंटर में काम कर रहे कर्मचारियों को बहार निकाला गया है।
बोइंग ने क्या कहा? दिसंबर 2024 में बोइंग ने छंटनी शुरू की थी। बोइंग की ओर से कोई बयान अभी तक सामने नहीं आया है। PTI की एक रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि इस छंटनी का काम-काज और व्यापार पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा।
बोइंग ने क्यों किया है ऐसा? बोइंग ने कई पदों को हटाया है, नए पद भी बनाए गए हैं। अब बोइंग का जोर नए सिरे से कस्टमर सर्विस, सेफ्टी और क्वालिटी स्टैंटर्ड पर रहेगा।
Photo Credit: Boeing
बेंगलुरु में बोइंग में काम क्या है? बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर (BIETC) बेंगलुरु और चेन्नई में एडवांस एयरोस्पेस पर काम होता है। अमेरिका से बाहर बोइंग ने इतना बड़ा निवेश बेंगलुरु में ही किया है। बोइंग भारत से हर साल करीब ₹10,000 करोड़ (₹1.25 बिलियन डॉलर) की सोर्सिंग करता है।
क्या घाटे में है बोइंग? बोइंग, दुनिया की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में से एक है। साल 2023 में, बोइंग का ग्लोबल रेवेन्यू लगभग 77.79 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। भारतीय रुपये के हिसाब से यह रकम 6.35 लाख करोड़ के आसपास है।
बोइंग किन देशों को एयरक्राफ्ट बेचता है? संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत, यूनाइटेड किंगडम, जापान, चीन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, फ्रांस और सऊदी अरब जैसे देशों को एयरक्राफ्ट बेचता है।
किस कंपनी ने किस साल कितनी की छंटनी?
साल 2023 में 1,193 टेक कंपनियों ने कुल 2,64,220 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला।
2024 में 549 टेक कंपनियों ने 1,52,472 कर्मचारियों की छंटनी की।
2025 में अब तक 89 टेक कंपनियों ने 23,382 लोगों को नौकरी से निकाला है।