logo

ट्रेंडिंग:

सरकार आई तो रोसड़ा बिहार का 39वां जिला? प्रियंका गांधी ने क्यों उठाया मुद्दा

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने रोसड़ा को जिला बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो रोसड़ा को जिला जरूर बनाएंगे।

priyanka gandhi rosera

रोसड़ा में रोड शो करतीं प्रियंका गांधी। Photo Credit (@INCIndia)

कांग्रेस की महासचिव और वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को बिहार विधानसभा में प्रचार के लिए समस्तीपुर पहुंची। इस दौरान उन्होंने जिले की रोसड़ा विधानसभा में रोड शो कियाउन्होंने कहा कि बीजेपी-जेडीयू सरकार की नाकामी से जनता तंगचुकी है और वह बिहार में बदलाव के लिए तैयार हैप्रियंका ने कहा कि जनता की उम्मीद महागठबंधन के साथ हैउन्होंने नारा दिया, 'बदलेगी सरकार, बदलेगा बिहार।'

 

कांग्रेस महासचिव के रोसड़ा में हुए रोडशो में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उन्होंने मुस्कराते हुए और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कियावहां मौजूद लोगों नेप्रियंका लाओ, देश बचाओऔरकांग्रेस जिंदाबादके नारे लगाए

चर्चाओं का बाजार गर्म

अपने रोड शो के बाद प्रियंका गांधी ने एक ऐसा मुद्दा उठाया, जिससे चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। दरअसल, कांग्रेस सांसद ने रोसड़ा को जिला बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा, 'भीड़ में बहुत उत्साह है। यहां मुख्य मांग यही है कि रोसड़ा जिला बनना चाहिए। मुझे इस बारे में बताया गया है। अगर हमारी सरकार बनती है, तो हम इसे जरूर करेंगे।'

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि रोसड़ा की जनता की प्रमुख मांग जिला का दर्जा देने की है। हमारी सरकार बनी तो रोसड़ा को जिला जरूर बनाया जाएगा। साथ में मौजूद सांसद पप्पू यादव ने लोगों से कहा कि अब समय है बिहार की राजनीति को नई दिशा देने का। इसके अलावा रोसड़ा के महागठबंधन उम्मीदवार बीके रवि ने हाथ जोड़कर जनता से आशीर्वाद मांगा और रोसड़ा के विकार का वादा किया।

रोसड़ा का इलाके में बड़ा महत्व

दरअसल, रोसड़ा का इस इलाके और समस्तीपुर में बड़ा महत्व है। अतीत में रोसड़ा लोकसभा सीट रही है। यहां 1952 से लेकर 2004 तक लोकसभा चुनाव हुए हैं। मगर, 2008 के परिसीमन के बाद रोसड़ा लोसकसभा को खत्म करके समस्तीपुर लोकसभा में मिला दिया गया। बिहार के दिग्गज नेता और लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान रोसड़ा से 1991 से लेकर 1996 तक लोकसभा सांसद रह चुके हैं।

 

वर्तमान में रोसड़ा विधानसभा सीट है। यह बिहार की सुरक्षित सीटों में से एक है। बूढ़ी गंडक नदी के तट पर बसा रोसड़ा समस्तीपुर और बेगूसराय जिले के बॉर्डर पर स्थित है। मैथिली भाषी यह क्षेत्र मिथिला क्षेत्र का हिस्सा है। रोसड़ा ऐसी सीट है जहां किसी एक पार्टी का दबदबा नहीं रहा है। यहां की जनता ऐसी है कि अपने विधायक का काम ना पसंद आने पर अगले चुनाव में उसे बदल देती है। तभी रोसड़ा से 1990-95 में जनता दल, 2000 में समता पार्टी, 2005 में आरजेडी 2010, 2020 में बीजेपी और 2015 में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी।

मौजूदा विधानसभा का समीकरण?

रोसड़ा विधानसभा सीट 2020 भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जीती थी। यह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। विधानसभा में 19.53 फीसदी अनुसूचित जाति, 9 फीसदी यादव और 9.2 फीसदी मुस्लिम समुदाय के मतदाता हैं। रोसड़ा विधानसभा एक ऐसी सीट है जहां के मतदाताओं ने हमेशा बदलाव किया है। यहां के लोग 2010 से लेकर 2020 तक के दौरान हुए तीन विधानसभा चुनावों में अलग-अलग पार्टियों के प्रत्याशियों को चुनाव जीतवाया है। इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि लोग बीजेपी के अलावा किसी दूसरे दल के पक्ष में वोट कर सकते हैं।

 

 

 

रोसड़ा के प्रमुख मुद्दे क्या हैं?

ऐसे में अगर महागठबंधन की सरकार आती है तो रोसड़ा की जनता की आवाज सुनकर कांग्रेस अपनी पैठ इलाके में बढ़ा सकती है। अपने रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि जिस बिहार की मेहनतकश जनता अपने खून-पसीने से पूरे देश को सींचती है, उसी बिहार के युवा आज रोजगार के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश बेरोजगारी, पलायन और पेपरलीक से त्रस्त है और जेडीयू-बीजेपी के कुशासन ने बिहारवासियों से उनका रोजगार, उनका अधिकार सब छीन लिया है तथा राज्य की जनता बिहार और सरकार दोनों बदलने के लिए तैयार है।

 

प्रियंका गांधी ने कहा कि समस्तीपुर, बिहार के रोसड़ा में रोडशो के दौरान जनता उत्साह इस बात का सबूत है कि बिहार में परिवर्तन आने जा रहा है।

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap