logo

ट्रेंडिंग:

एकमा विधानसभा: RJD जीतेगी या JDU पलटेगी बाजी?

बिहार की एकमा विधानसभा सीट, सारण जिले का हिस्सा है। सारण में 10 विधानसभा सीटें है। दो लोकसभा सीटें हैं, सारण और महराजगंज। एकमा विधानसभा पर सीट पर इस बार क्या सियासी समीकरण बन रहे हैं, आइए जानते हैं।

Ekma Vidhan Sabha

एकमा विधानसभा सीट। (Photo Credit: Khabargon)

बिहार के सारण जिले की एकमा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के श्रीकांत यादव विधायक हैं। इस विधानसभा की सीट संख्या 113 है। एकमा विधानसभा सीट की स्थापना साल 1995 में हुई थी लेकिन 1957 से लेकर 2008 के बीच यह विधानसभा अस्तित्व में नहीं रही। 2008 के परिसीमन में एकमा और लहलादपुर सामुदायिक विकास खंड को जोड़ा गया। साल 2010 में दशकों के अंतराल के बाद यहां चुनाव हुए। यह विधानसभा, सारण की पिछली विधानसभाओं में से एक है। 

यह सामान्य श्रेणी की सीट है। एकमा और लहलादपुर सामुदायिक विकास खंड, मांझी के 9 और एकमा के 3 ग्राम पंचायत शामिल हैं। एकमा शहर छपरा-सिवान के पास है। यह विधानसभा सड़क मार्ग से संपन्न विधानसभा है। यहां से सिर्फ 35 किमी दूर छपरा शहर है। सीवान भी सिर्फ 25 किलोमीटर है। पटना से भी यहां की दूरी केवल 110 किलोमीटर है। यूपी का बलिया जिला यहां से 70 किलोमीटर दूर है। 

मुद्दे क्या हैं? 

एकमा घाघरा और गंडक नदी के उपजाऊ मैदानों में बसा है। यहां की अर्थव्यवस्था कृषि प्रधान है। यहां धान, गेंहू और मिलेट्स की खेती होती है। बड़े उद्योग धंधे नहीं हैं। छोटी-छोटी चावल मिलें हैं, ईंट भट्टे हैं लेकिन पलायन बड़ा मुद्दा है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार यहां की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक हैं। 

विधायक का परिचय

श्रीकांत यादव एकमा से विधायक हैं। वह 8वीं पास हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई पश्चिम बंगाल से हुई है।  उनकी कुल संपत्ति 3 करोड़ से ज्यादा है। 2 करोड़ का कर्ज है। उनके पिता का नाम राम इकबाल यादव है। 24 मई 1970 को उनका जन्म हुआ था। वह राष्ट्रीय जनता दल के सक्रिय नेताओं में से एक हैं।  

विधानसभा का परिचय

एकमा में कुल वोटरों की संख्या 528084 है। पुरुष मतदाताओं की संख्या 274426 है, वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 253658 है। अनुसूचित जाति के वोटर यहां करीब 12.27 फीसदी हैं, अनुसूचित जनजाति के वोटर करीब 3.67 फीसदी है। साल 2020 में इस विधानसभा सीट पर सिर्फ 50.71 फीसदी वोटिंग हुई थी। 

 
2025 में क्या समीकरण बन रहे हैं? 

साल 2020 के चुनाव में यहां से एनडीए गठबंधन की ओर से जेडीयू चुनावी मैदान में उतरी थी। यहां चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी ने कामेश्वर कुमार सिंह को उतार दिया था। जेडीयू की सीता देवी चुनाव हार गईं थीं। कामेश्वर सिंह ने मजबूती से चुनाव लड़ा था। इस बार चिराग पासवान एनडीए के साथ हैं। अब यहां राष्ट्रीय जनता दल और इंडिया ब्लॉक के लिए लिए चुनौतियां बढ़ गई हैं। एनडीए और इंडिया ब्लॉग में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। 

2020 का चुनाव

2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी ने श्रीकांत यादव को उतारा। उन्हें कुल 53875 वोट हासिल हुए। दूसरे नंबर पर जेडीयू उम्मीदवार सीता देवी रहीं। उन्हें 39948 वोट मिले थे। लोक जनशक्ति पार्टी ने कामेश्वर कुमार को टिकट दिया। उन्हें कुल 29992 वोट पड़े थे। रणजीत सिंह चौथे नंबर पर थे, उन्हें 10998 वोट पड़े थे। 

विधानसभा का इतिहास

एकमा विधानसभा साल 1952 में अस्तित्व में आई थी। 1952 में पहली बार चुनाव हुए थे। तब कांग्रेस पार्टी के लक्ष्मी नारायण सिंह को जीत मिली थी। दशकों के अंतराल के बाद 2010 में चुनाव हुए तो मनोरंजन सिंह ने चुनाव में जीत हासिल की। 2015 में भी वह विजयी हुए। 2020 के चुनाव में श्रीकांत यादव यहां से चुने गए। एक बार कांग्रेस, दो बार आरजेडी और एक बार आरजेडी ने यहां से जीत दर्ज की।

  • 1952 विधानसभा चुनाव: लक्ष्मी नारायण सिंह, कांग्रेस
    नोट: 1957 से 2008 तक निर्वाचन क्षेत्र अस्तित्व में नहीं था।
  • 2010 विधानसभा चुनाव: मनोरंजन सिंह, जेडूयी
  • 2015 विधानसभा चुनाव: मनोरंजन सिंह जेडूयी
  • 2020 विधानसभा चुनाव: श्रीकांत यादव, आरजेडी 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap