logo

ट्रेंडिंग:

'कांग्रेस के हाथ ने दिया BJP का साथ!' कहां-कहां AAP के साथ हुआ खेल?

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कई सीटों पर उतने ही वोट मिले हैं, जितने वोटों से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की करारी हार हुई है। AAP के वोटबैंक में कांग्रेस ने सेंध लगाई तो मुनाफा BJP को हो गया।

Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (Photo Credit: PTI)

दिल्ली के विधानसभा चुनावों में AAP की करारी हार हुई है। जिस पार्टी के पास 62 विधानसभा सीटें थीं, वह 28 पर सिमट गई। दिल्ली में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस से गठबंधन न करना AAP पर भारी पड़ा है। अगर कांग्रेस के साथ अरविंद केजरीवाल ने गठबंधन न तोड़ा होता तो शायद तस्वीर अलग होती। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के जो नतीजे सामने आए हैं, वे कुछ ऐसा ही इशारा कर रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि कई विधानसभा सीटों पर जीत-हार का अंतर उतना ही है जितना कि कांग्रेस उम्मीदवारों को वोट पड़े हैं। 

कांग्रेस खुद को साल 2015 से दिल्ली में खाता तक नहीं खोल पा रही है लेकिन इस बार इस पार्टी ने AAP का गेम बिगाड़ दिया है। कांग्रेस विधानसभा चुनाव 2025 में AAP का खेल बिगाड़ दिया है। जिन-जिन सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, वहां-वहां आम आदमी पार्टी की हार हुई है और बीजेपी जीती है।

यह भी पढ़ें: मनीष सिसोदिया हारे, रो पड़ीं कुमार विश्वास की पत्नी,आखिर क्यों


आइए आंकड़ों से समझते हैं, कहां-कहां कांग्रेस ने AAP का गेम बिगाड़ा है-


किन-किन सीटों पर कांग्रेस ने बिगाड़ा AAP का खेल?

नई दिल्ली विधानसभा: दिल्ली की सबसे हाई प्रोफाइल सीट। यहां से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनावी मैदान में उतरे। वह खुद हार गए, उन्हें हराया बीजेपी के नेता प्रवेश वर्मा ने। प्रवेश साहिब सिंह को कुल 30088 वोट मिले। जीत-हार का अंतर 4089 था। कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित को मिले कुल वोटों की संख्या 4568 थी। अरविंद केजरीवाल को कुल 25999 वोट पड़े थे। 


जंगपुरा विधानसभा सीट: जंगपुरा से AAP के मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए। बीजेपी प्रत्याशी तरविंदर सिंह मारवाह को कुल 38859 वोट पड़े। मनीष सिसोदिया को 38184 सीटें मिलीं। कांग्रेस प्रत्याशी फहद सूरी को कुल 7350 वोट मिले। जीत-हार का अंतर सिर्फ 675 था।

कस्तूरबा नगर विधानसभा: बीजेपी के नीरज बसोया यहां से चुनाव जीते। उन्हें कुल 38067 वोट मिले। कांग्रेस के अभिषेक दत्त दूसरे नंबर पर रहे। उन्हें कुल 27019 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रमेश पहलवान 18617 वोट पा सके। AAP और कांग्रेस के बीच वोटर का अंतर 11048 रहा।

मालवीय नगर विधानसभा: बीजेपी के सतीश उपाध्याय 39564 वोट पाकर विजयी हुए। आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती 37433 वोट पा सके। कांग्रेस उम्मीदवार जीतेंद्र कुमार कोचर को कुल 6770 वोट मिले। AAP-BJP के बीच जीत-हार का अंतर सिर्फ 2131 रहा। 

छतरपुर विधानसभा: छतरपुर विधानसभा सीट से करतार सिंह तंवर बीजेपी के टिकट पर जीते। आम आदमी पार्टी के भ्रम सिंह तंवर दूसरे नंबर पर 74230 वोटों के साथ रहे। 6239 वोटों से वह चुनाव हार गए। कांग्रेस उम्मीदावर राजेंद्र सिंह तंवर को कुल 73868 वोट मिले। जीत-हार का अंतर 6601 रहा। 

संगम विहार: संगम विहार सीट से बीजेपी के चंदन कुमार चौधरी जीते। उन्हें कुल 54049 वोट मिला। AAP के दिनेश मोहनिया को 53705 वोट मिले। महज 344 वोटों से वह हार गए। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार हर्ष चौधरी को यहां से 15863 वोट मिले। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव नतीजों पर स्वाति और कुमार विश्वास का पोस्ट देखा क्या?

 

ग्रेटर कैलाश विधानसभा: ग्रेटर कैलाश से AAP नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भरद्वाज अपनी सीट गंवा बैठे। बीजेपी की शिखा रॉय यहां से चुनी गईं। उन्हें कुल 49594 वोटर मिले। सौरभ भरद्वाज को 46406 वोट मिले। कुल 3188 वोटों से वह हार गए। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गर्वित सिंघवी को कुल 6711 वोट ही मिले। 

त्रिलोकपुरी विधानसभा: बीजेपी प्रत्याशी रविकांत 58217 वोट पाकर चुनाव जीत गए। आम आदमी पार्टी की अंजना पर्चा दूसरे नंबर पर रहीं। उन्हें कुल 57825 वोट पड़े। AAP-BJP के बीच हार का अंतर 392 रहा। कांग्रेस पार्टी के अमरदीप को 6147 वोट मिले।

बादली विधानसभा: बीजेपी प्रत्याशी दीपक चौधरी इस विधानसभा सीट से जीते। उन्हें कुल 61192 सीट मिले। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अजेश यादव हारे हैं। उन्हें कुल 15163 वोटों से हार मिली। कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को 41071 वोट मिले।
 

तीमारपुर विधानसभा सीट: BJP के सूर्य प्रकाश खत्री इस सीट से विधायक बने हैं। उन्हें कुल 55941 वोट मिले। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार लोकेंद्र चौधरी को कुल 8361 वोट पड़़े। आम आदमी पार्टी के सुरिंदर पाल सिंह बिट्टू इस विधानसभा सीट से दूसरे नंबर पर रहे। उन्हें कुल 54773 वोट पड़े। AAP-BJP में जीत-हार का अंतर सिर्फ 1168 वोट रहा। 

नांगलोई जाट विधानसभा: नांगलोई जाट विधानसभा से बीजेपी के मनोज कुमार शौकीन जीते हैं। उन्हें कुल 75272 वोट मिले। AAP ने यहां से रघुविंदर शौकीन को उतारा था। उन्हें कुल 49021 वोट मिले। कांग्रेस ने रोहित चौधरी को यहां से उतारा था, उन्हें कुल 32028 वोट मिले। जीत हार का अंतर 26251 वोट रहे। यह कांग्रेस प्रत्याशी को मिले वोट से कुछ कम है। अगर कांग्रेस न लड़ती तो शायद समीकरण अलग होते। 

मादीपुर विधानसभा: मादीपुर विधानसभा सीट से कैलाश गंगवाल बीजेपी के टिकट पर जीते हैं। उन्हें कुल 52019 वोट वोट पड़े। उनके खिलाफ AAP ने राखी बि़ड़ला को उतारा था। राखी 10899 वोटों से BJP से हारीं। दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस ने यहां जेपी पनवार को उतारा था, जिन्हें कुल 17958 वोट मिले। यहां भी AAP का समीकरण बिगाड़ने में कांग्रेस का अहम रोल रहा है।

राजिंदर नगर विधानसभा: उमंग बजाज ने बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल की है। उन्हें कुल 46671 वोट पड़़े। AAP के दिग्गज नेता दुर्गेश पाठक को यहां 45440 वोट पड़े। वह महज 1231 वोटों से हार गए। कांग्रेस के प्रत्याशी विनीत यादव को कुल 4015 वोट पड़े थे। 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap