logo

ट्रेंडिंग:

नांगलोई जाट विधानसभा: गढ़ बचा ले जाएंगे रघुविंदर शौकीन?

दिल्ली की नांगलोई विधानसभा में मुद्दे क्या हैं, लोग सरकार से खुश हैं या नाखुश हैं, यहां के सियासी समीकरण क्या हैं, इतिहास क्या है और लोग क्या सोचते हैं, आपके मन में जितने भी सवाल हैं, यहां पढ़ें जवाब।

Nagloi Jat Vidhansabha

नांगलोई जाट विधानसभा। (Photo Credit: खबरगांव)

दिल्ली की नांगलोई जाट विधानसभा। अगर आपको दिल्ली में देहात देखना है तो बाहरी दिल्ली के इस जिले में जरूर घूम लीजिए। यहां भी वही मुद्दे हैं, जो आम गांव-देहात में होते हैं। बाकी दिल्ली की तुलना में यह इलाका अति पिछड़ा कहा जा सकता है। कुछ इलाके हैं जहां थोड़ी-बहुत शहर की छाप दिखती है लेकिन ज्यादातर इलाके ऐसे हैं जहां टूटी-फूटी नालियां और गंदगी नजर आती है।

आम आदमी पार्टी के नेता रघुविंदर शौकीन यहीं से विधायक हैं। वे अब दिल्ली सरकार में मंत्री हैं। नांगलोई जाट विधानसभा उत्तर पश्चिम दिल्ली जिले में पड़ती है। इस विधानसभा में 4 वार्ड हैं। ज्वालापूरी, नांगलोई जाट, निहाल विहार, हरिकिशन नगर। साल 2022 के दिल्ली नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) यहां 2 सीटों पर बीजेपी, 1 पर कांग्रेस और 1 सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) जीती थी।

साल 2020 में कैसा था चुनाव?
साल 2020 में नांगलोई विधानसभा सीट से रघुविंदर शौकीन विधायक हैं। साल 2020 में उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार सुमनलता को हरा दिया था। रघुविंदर सिंह को 74444 वोट पड़े थे, वहीं सुमन लता को कुल 62820 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार मंदीप सिंह थे उन्हें कुल 9718 वोट पड़े थे। 

नांगलोई जाट सीट का इतिहास?
इस विधानसभा सीट किसी पार्टी का दबदबा कभी नहीं रहा। साल 1952 में हुए चुनावों में यहां से कांग्रेस पार्टी के ब्रह्म प्रकाश यादव जीते थे। साल 1955 से 1993 तक यह विधानसभा अस्तित्व में ही नहीं रही। साल 1993 में हुए चुनावों में देवेंद्र सिंह शौकीन बीजेपी के टिकट पर इस विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे। 

साल 1998 में हुए विधानसभा चुनावों में प्रेम चंद जीते थे। साल 2003 और 2008 में भी उन्हें ही जीत मिली। साल 2013 में मनोज कुमार शौकीन इस सीट से जीते। 2015 और 2020 में भी रघुविंदर सिंह शौकीन ही चुनाव जीते। वह आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री है। 

नांगलोगी जाट सीट का सामाजिक समीकरण?
नांगलोई जाट विधानसभा सीट, जाट बाहुल विधानसभा है। नांगलोई सीट पर करीब 18 फीसदी जाट आबादी है। ब्राह्मण 7 प्रतिशत, गुज्जर 4.6 प्रतिशत, मुस्लिम 8 फीसदी, बनिया 6 फीसदी, यादव 3 फीसदी, अनुसूचित जाति 22 फीसदी और अन्य पिछड़ा वर्ग 32 फीसदी है। 

चुनावी मुद्दे क्या हैं?
रघुविंद शौकीन इस विधानसभा सीट से 10 साल से विधायक हैं। यहां अनियिमत कॉलोनियां हैं, पार्कों के बाहर कचरा, अतिक्रमण और गंदगी बड़ी समस्या है। सड़कों की स्थिति भी टूटी-फूटी ही है। कुछ इलाकों में सड़कें बनी हैं। सड़कों को लेकर यहां की जनता मांग कर रही है।

नांगलोई जाट का मौजूदा समीकरण क्या है?
आम आदमी पार्टी ने इस सीट से रघुविंदर सिंह शौकीन को टिकट दिया है। बीजेपी ने मनोज शौकीन पर भरोसा जताया है। कांग्रेस ने रोहित चौधरी को उतारा है। 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap