logo

ट्रेंडिंग:

नहीं रहे '3 इडियट्स' फेम अच्युत पोतदार, 125 फिल्मों में किया था काम

वेटरन अभिनेता अच्युत पोतदार का निधन हो गया है। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उन्होंने 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

Achyut Potdar

अच्युत पोतदार (Photo Credit: Social media)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

'अरे भाई कहना क्या चाहते हो' से देशभर में मशहूर होने वाले वेटरन अभिनेता अच्युत पोतदार का निधन हो गया। उन्होंने 91 साल की उम्र में मुंबई के जुपिटर अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह एक बेहतरीन कलाकार थे जिन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया था। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

अच्युत पोतदार लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे जिस कारण से अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने अपने काम से हिंदी और मराठी इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई थी। अभिनेता ने '3 इडियट्स', 'अर्ध सत्य', 'ये दिल्लगी', 'रंगीला', 'मृत्यदंड', 'यशवंत', 'वास्तव', 'आ अब लौट चलें', 'हम साथ साथ हैं', 'परिणीता', 'लगे रहो मुन्ना भाई', 'दबंग 2' समेत कई फिल्मों में काम किया है। साथ ही 'वागले की दुनिया', 'माझा होशिल ना', 'मिसेज तेंदुलकर', 'भारत की खोज' जैसे शोज में काम कर चुके हैं।

 

ये भी पढ़ें- 'द बंगाल फाइल्स' से शाश्वत चटर्जी ने खींचा नाम, क्यों विवाद में फिल्म?

44 साल की उम्र में रखा था शोबिज में कदम

अच्युत पोतदार ने 44 साल की उम्र में शोबिज इंडस्ट्री में कदम रख था। 1980 में उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत रखी थी। वह ट्रेनड अभिनेता नहीं था। उनका फिल्मी करियर 4 दशकों से भी ज्यादा लंबा रहा था। अच्युत ने हिंदी और मराठी में 125 से अधिक फिल्मों में काम किया था।

'3 इडियट्स' से हुए थे मशहूर

राजकुमार हिरानी की फिल्म '3 इडियट्स' से अच्यूत को पहचान मिली थी। पोतदार ने फिल्म में इंजीनियरिंग प्रोफेसर की भूमिका निभाई थी और उनका डायलॉग कहना क्या चाहते हो घर घर में फेमस हुआ था। इस डायलॉग पर जमकर मीम्स बने थे।

 

 ये भी पढ़ें- MSG में हिंदी का जादू, कॉमेडियन जाकिर खान ने बना दिया माहौल

फिल्मों में आने से पहले करते थे ये काम

अच्युत पोतदार ने ग्रेजुएशन के बाद मध्य प्रदेश के रीवा में बतौर प्रोफेसर काम किया था। अपनी शादी के एक साल बाद वह इमरजेंसी डिपार्टमेंट के जरिए भारतीय सेना में भर्ती हो गए थे। 1967 में उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया था। इसके बाद इंडियन ऑयल कंपनी में काम किया था। इंडियन ऑयल में काम करते हुए उन्होंने एक्टिंग प्रोजेक्ट्स पर काम करना शुरू कर दिया था।

 

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap