logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'डरें नहीं, कश्मीर आएं', हमले के बाद पहलगाम पहुंचे अतुल कुलकर्णी

पहलगाम आतंकी हमले के कुछ दिनों बाद अभिनेता अतुल कुलकर्णी कश्मीर पहुंचे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कश्मीर में डरने वाली बात नहीं है। सबको कश्मीर आना चाहिए।

Atul Kulkarni in Pahalgam

अतुल कुलकर्णी (Photo Credit: Atul Kulkarni Insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरा देश हैरान और दुखी है। आम लोगों से लेकर सितारे तक इस हमले पर आक्रोश जता रहे हैं। हमले के बाद पर्यटक कश्मीर छोड़कर लगातार जा रहे हैं। भारी मात्रा में बुकिंग कैंसिल हो रही हैं। लोगों के मन में कश्मीर को लेकर फैले डर को कम करने के लिए अभिनेता अतुल कुलकर्णी ने खूबसूरत पहल की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लोगों से कश्मीर आने की अपील की है। 

 

आतंकी हमले के बाद एक्टर कश्मीर पहुंचे हैं। उन्होंने पहलगाम और घूमने फिरने की बाकी जगहों की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। साथ ही देशवासियों से कश्मीर घूमने का आग्रह किया। एक फोटो में वह हसीन वादियों में सुकून का पल बिताते दिख रहे हैं। 

 

ये भी पढ़ें- बाबूराव की इमेज से मुक्ति चाहते हैं परेश, क्यों साइन की Hera Pheri 3?

 

अतुल कुलकर्णी बोले- 'कश्मीर आने में डरने की जरूरत नहीं'

 

उन्होंने एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा, '22 अप्रैल को जो घटना हुई वह बहुत ही ज्यादा दुखद घटना है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। पूरा देश दुखी है, पर जब मैंने इसके बारे में पढ़ा तो सोचा कि हम क्या करते हैं। हम सोशल मीडिया पर कुछ लिख देते हैं। अपने दोस्तों से इसके बारे में बात करते हैं। व्हाट्सएप पर मैसेज भेज देते हैं। मैंने सोचा मैं क्या कर सकता हूं इन लोगों के लिए'।

 

 

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने पढ़ा कि यहां आने के लिए 90% बुकिंग कैंसिल हो चुकी है तो मुझे लगा कि ये आतंकी हमें क्या संदेश देना चाहते हैं। आप हमारे कश्मीर में आइएगा मत। यही तो वह संदेश टूरिस्टों को देना चाहते हैं। भाईसाहब ऐसा तो नहीं होगा। हम तो अपने कश्मीर में आएंगे। यही तो जवाब देना चाहिए। मुझे लगा कि मुंबई में बैठकर तो यह संदेश नहीं दे सकता हूं। मैं कश्मीर आ सकता हूं तो आप भी आइए'।

 

ये भी पढ़ें- विजय ने पहलगाम हमले पर दिया रिएक्शन, बताया कैसे खत्म करें आतंकवाद

 

अतुल ने कहा, 'हम सब सुरक्षित हैं'


अतुल कुलकर्णी ने कहा, 'टूरिज्म एक आर्थिक कारण हो सकता है लेकिन मुझे क्या लगता है कि टूरिज्म लोगों को जोड़ता है। कश्मीर के लोग कैसे है, कश्मीरियत की मेहमान नावाजी कैसी है। जब आप प्यार लेकर आते हैं, मुस्कान लेकर आते हैं तभी समस्या का हल निकलता है। शासन- प्रशासन जो कर रहा है बिल्कुल ठीक कर रहा है। हम सब जानते हैं कि यहां पर बिल्कुल सुरक्षित हैं तो इसका फायदा उठाना चाहिए। हमें यहां आना चाहिए, डरना नहीं चाहिए। ये बहुत ही जरूरी है। ऐसा मुझे लगता है'।

 

 

 

 

Related Topic:

और पढ़ें