logo

ट्रेंडिंग:

क्या है सलमान के शो 'बिग बॉस' का बिहार कनेक्शन?

सलमान खान के शो 'बिग बॉस' का जबरदस्त फैन बेस है। शो के 19वें सीजन के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

salman khan bigg boss 18

सलमान खान (Photo Credit: Salman Khan Insta Handle)

टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' हमेशा चर्चा में रहता है। इस शो की अपनी फैन फॉलोइंग है। शो के फैन बेस को देखते हुए अब इसे ओटीटी पर भी स्ट्रीम किया जाता है। हर साल मेकर्स इसे ओटीटी और टीवी पर अलग अलग फॉर्मेट के साथ टेलिकास्ट करते हैं। टीवी पर इस शो को सालों से सलमान खान होस्ट कर रहे हैं।

 

इस शो की पॉपुलैरिटी का मुख्य कारण सलमान खान भी हैं। शो के बारे में तो हम सभी बहुत कुछ जानते हैं लेकिन इसके बिहार कनेक्शन के बारे में जानते हैं आप? 

 

यह भी पढ़ें- कब रिलीज होगी Panchayat 5? बिनोद बनेंगे उप प्रधान, मेकर्स ने दिया हिंट

क्या है 'बिग बॉस' शो

शो में टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर चेहरों को अप्रोच किया जाता है। इन कलाकारों को एक घर में बंद कर दिया जाता है। इस घर में बंद सभी कलाकार बाहरी दुनिया से बिल्कुल कट जाते हैं। उनके पास कोई उपकरण नहीं होता है। यह शो करीब दो से ढाई महीने का होता है। शो के कॉन्टेस्टेंट को टास्क दिया जाता है और इस दौरान घरवालों में खूब ज्यादा बहस बाजी होती है। इस शो के कुछ नियम बनाए गए हैं जिसका सभी को पालन करता होता है।

 

इस बार 'बिग बॉस' का 19वां सीजन आने वाला है। मेकर्स हर साल एक नई थीम के साथ शो को लॉन्च करते हैं। शो में झगड़े के दौरान कोई भी सदस्य किसी पर हाथ नहीं उठा सकता है। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे सीधा गेम से बाहर कर दिया जाएगा। 

 

यह भी पढ़ें- 'मेरी हर गलती माफ की,' बीच इवेंट में किसके लिए रोने लगीं सामंथा

कैसे हुई 'बिग बॉस' शो की शुरुआत

'बिग बॉस' डच रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' से इंस्पायर्ड था। जबकि 'बिग ब्रदर' ने 'द ट्रूमैन' शो से प्रेरेणा ली थी। 'द ट्रूमैन' शो ने किताब 1984 से प्रेरित था जिसे जॉर्ज ऑरवेल ने लिखा था। इस किताब में तानशाही सरकार के बारे में बताया गया है जिसमें सत्ताधारी सरकार 'बिग ब्रदर' हर समय नागरिकों पर नजर रखता है। उनकी निजता नहीं होती है। उसी तरह बिग बॉस शो में भी कैमरे के सामने हर प्रतियोगी दिखता है। कॉन्टेस्टेंट्स की कोई प्राइवेसी नहीं होती है। ऑरवेल का जन्म बिहार के मोतिहारी में हुआ था। विरासत के रूप में उनके मोतिहारी वाले घर को म्यूजियम में बदल दिया गया है।

कौन थे जॉर्ज ऑरवेल

जॉर्ज का जन्म 25 जून 1903 को बिहार के मोतिहारी में एरिक आर्थर ब्लेयर के रूप में हुआ था। वह ब्रिटिश सिविल सेवक के बेटे थे। हालांकि उनकी शिक्षा इंग्लैंड में हुई थी। उन्होंने कुछ सालों तक ब्रिटिश सरकार में काम किया था। उन्होंने 1927 में इस्तीफा दे दिया और लेखक बनने का फैसला लिया।

 

Related Topic:#Salman Khan

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap