logo

ट्रेंडिंग:

क्यों तेजी से घट रही कनाडा की जनसंख्या, विदेशी छात्रों से क्या कनेक्शन?

रिपोर्ट के मुताबिक जनसंख्या में यह गिरावट 2020 में कोविड महामारी के बाद पहली बार दर्ज की गई है। वहीं 1946 के बाद यह सबसे बड़ी जनसंख्या गिरावट है। दावा है कि विदेशी छात्रों और अस्थायी श्रमिकों की संख्या में आई कमी के कारण जनसंख्या में यह गिरावट आई है।

Canada population

प्रतीकात्मक फोटो। (AI-generated image)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

कनाडा की जनसंख्या में भारी गिरावट देखने को मिली है। कनाडा की केंद्रीय सांख्यिकी एजेंसी के रिकॉर्ड के मुताबिक जुलाई से अक्टूबर के बीच जनसंख्या में 76,068 की गिरावट देखने को मिली। इस वर्ष की तीसरी तिमाही में कनाडा की जनसंख्या में 0.2% की गिरावट आई है। एक जुलाई को दर्ज 4.165 करोड़ से घटकर  4.16 करोड़ हो गई है। माना जा रहा है कि कनाडा में अंतरराष्ट्रीय छात्रों की गिरती संख्या के वजह से यह गिरावट आई है। जनसंख्या में सबसे बड़ी गिरावट ओंटारियो और ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में देखी गई है। दूसरी तरफ अल्बर्टा और नुनावुत इलाके में इजाफा देखने को मिला है।

 

कनाडा अपने इमिग्रेशन कानून को सख्त बनाने में जुटा है। उसका लक्ष्य साल 2027 तक अपनी आबादी के 5 फीसद तक अस्थायीय निवासियों की संख्या को सीमित करना है। मतलब कनाडा में उनकी आबादी से 5 फीसद से अधिक अस्थायी प्रवासियों को नहीं बसाया जाएगा। आंकडों के मुताबिक अक्टूबर तक कनाडा में 28 लाख से अधिक गैर-स्थायी निवासी थे। यह कुल जनसंख्या का करीब 6.8 फीसद हैं।

 

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप बांट रहे 'वॉरियर डिविडेंड', क्या है 1,776 डॉलर का खास लिंक?

 

कनाडा की सांख्यिकी एजेंसी स्टैटिस्टिक्स कनाडा की रिपोर्ट के मुताबिक 1946 के बाद यह देश की जनसंख्या में दर्ज की गई सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले 2020 की चौथी तिमाही में सिर्फ 1232 लोगों की कमी देखने को मिली थी।

ट्रूडो ने बनाई थी प्रवासियों को बसाने की योजना

कनाडा के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक साल 2023 तक कनाडा की जनसंख्या वृद्धि का करीब 97 फीसद हिस्सा अन्य देशों से आने वाले लोगों के कारण बढ़ा था। इसका कारण यह था कि पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा में प्रवासियों को आकर्षित करने की एक योजना बनाई। इसके तहत 2025 तक सलाना पांच लाख प्रवासियों को कनाडा लाना था। मगर देश में बढ़ती बेरोजगारी और मंहगे होते आवास के बाद ट्रूडो सरकार ने 2024 में प्रवासियों पर भारी कटौती करने का ऐलान किया। 

 

यह भी पढ़ें: जहरीली हवा, यमुना में झाग, केजरीवाल को दोषी क्यों बता रही दिल्ली सरकार?

2027 तक 5 फीसद तक लाने का लक्ष्य 

जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद मार्क कार्नी कनाडा के प्रधानमंत्री बने। उन्होंने भी ट्रूडो के प्लान को बरकरार रखा और अस्थायी निवासियों के कनाडा में आने का लक्ष्य 2025 में 305,900 से घटाकर 2026 में 155,000 और 2027 व 2028 में 150,000 कर दिया है। इसका असर भी दिख रहा है। पिछले तिमाही में कनाडा की कुल जनसंख्या में करीब 6.8 फीसद अस्थायी निवासी थे। मगर अब उनकी संख्या 6.8 फीसद रह गई है। सरकार का लक्ष्य 2027 के आखिरी तक अस्थायी निवासियों की संख्या कुल जनसंख्या के 5 फीसद तक लाने का है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap