logo

ट्रेंडिंग:

पाकिस्तान में ISI के पूर्व चीफ फैज हमीद को 14 साल की सजा, इमरान के बेहद करीबी

आईएसआई के पूर्व मुखिया फैज हमीद को 14 साल की सजा सुनाई गई है। उन्हें पिछले साल हिरासत में लिया गया था। फैज हमीद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी है और असीम मुनीर से उनकी नहीं बनती है।

Faiz Hameed

आईएसआई का पूर्व मुखिया फैज हमीद। (AI generated image)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

पाकिस्तान की कुख्यात खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के पूर्व महानिदेशक फैज हमीद को 14 साल की सजा सुनाई गई है। फैज हमीद को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का करीबी माना जाता है। पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने फैज हमीद को सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग, सियासी गतिविधियों में शामिल होने, गोपनीयता अधिनियम का उल्लंघन और लोगों को गलत तरीके से नुकसान पहुंचा का दोषी पाया।

 

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 2023 में गिरफ्तार करने के एक साल बाद यानी 2024 में टॉप सिटी प्रोजेक्ट घोटाले से जुड़े मामले में फैज हमीद को हिरासत में लिया गया था। यह कंपनी पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के करीब एक आवासीय कॉलोनी विकसित कर रही थी। सर्वोच्च अदालत की आतंरिक जांच में फैज हमीद का नाम कथित तौर पर सामने आया था।

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के F-16 विमान को आधुनिक बनाएगा अमेरिका, ट्रंप ने की बड़ी डील

असीम मुनीर से फैज हमीद की क्यों नहीं बनती?

पाकिस्तान के मौजूदा फील्ड मार्शल असीम मुनीर और फैज हमीद के बीच नहीं बनती है। इसकी एक वजह यह है कि आईएसआई के प्रमुख पद से असीम मुनीर को हटाने के बाद फैज हमीद को अगला महानिदेशक बनाया गया था। एक समय पाकिस्तान की सियासत और सैन्य गलियारों में फैज हमीद की तूती बोलती थी। 2019 से 2021 तक फैज आईएसआई के मुखिया रहे। मगर अब पिछले एक साल से जेल की सलाखों के पीछे हैं।

 

15 महीने तक चली कोर्ट मार्शल की कार्रवाई

12 अगस्त 2024 को फैज हमीद के खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्यवाही शुरू हुई। पाकिस्तान सेना अधिनियम के तहत करीब 15 महीने तक सुनवाई चली। पाकिस्तान इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के मुताबिक फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल ने इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस के पूर्व मुखिया फैज हमीद को सभी चारों आरोपों का दोषी पाया। इसके बाद सजा का ऐलान किया। फैज हमीद की यह सजा 11 दिसंबर 2025 से लागू होगी।

 

यह भी पढ़ें: परेशानी झेलने वाले ग्राहकों को 10 हजार का वाउचर देगा इंडिगो, 1 साल तक वैलिडिटी

 

फैज हमीद के पास तीन दशक का सैन्य अनुभव

फैज हमीद ने करीब तीन दशक तक पाकिस्तान की सेना को अपनी सेवाएं दी। उनके पास सैन्य और खुफिया मामलों का गहरा अनुभव है। आईएसआई चीफ बनने से पहले वह बहावलपुर और पेशावर कोर कमान की जिम्मेदारी संभाल चुके थे। बलूच रेजिमेंट से ताल्लुक रखने वाले फैज हमीद थ्री स्टार जनरल के पद से सेवानिवृत हैं।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap