logo

ट्रेंडिंग:

लग्जरी क्रूज पर मचा नोरोवायरस का हाहाकार, 224 पैसेंजर एक साथ बीमार

एक लक्जरी क्रूज जहाज पर सवार 200 से अधिक यात्री नोरोवायरस प्रकोप से बीमार हो गए हैं। यात्रियों में डायरिया और उल्टी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं।

Queen Mary 2, cruise ship outbreak

नोरोवायरस, Photo Credit: Pixabay

नोरोवायरस महामारी का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। एक लक्जरी क्रूज शिप पर सवार 200 से अधिक यात्री और चालक दल के सदस्य बीमार पड़ गए। क्यूनार्ड लाइन्स का क्वीन मैरी 2 क्रूज शिप इंग्लैंड से ईस्ट कैरिबियन की ओर जा रहा था। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने बताया कि 224 यात्री और 17 चालक दल नोरोवायरस के चपेट में आ चुके हैं।

 

जहाज पर 2,538 यात्री और 1,232 चालक दल के सदस्य सवार हैं। नोरोवायरस की चपेट में आने वाले लोगों को दस्त और उल्टी हो रही हैं। 18 मार्च को सबसे पहले बीमारी का पता चला जब क्रूज न्यूयॉर्क में रुका हुआ था। 

 

यह भी पढ़ें: आज से लागू होगा रेसिप्रोकल टैरिफ, ट्रंप के 'लिबरेशन डे' का असर क्या?

जहाज की हुई सफाई

नोरोवायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए क्रूज कंपनी क्यूनार्ड ने मंगलवार को कहा कि जहाज की अच्छे तरीके से सफाई की गई है। जो भी यात्री वायरस की चपेट में आ गया है उस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। क्यूनार्ड ने कहा कि पहले से ही रिपोर्ट किए गए मामलों में कमी देखने को मिल रही हैं। नोरोवायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए जहाज पर सफाई अधिक की जा रही है और बीमार यात्रियों और चालक दल को आइसोलेट कर दिया गया है। टेस्ट के लिए सभी के नमूमे इकट्ठा किए गए हैं। 

 

क्वीन मैरी 2 क्रूज शिप इस समय साउथेम्प्टन के रास्ते पर है। यह जहाज 8 मार्च को ईस्ट कैरिबियन के लिए रवाना हुई थी। 29 दिन का यह राउंड ट्रिप 6 अप्रैल को खत्म होगा। 15 मार्च को यह क्रूज न्यूयॉर्क पहुंची थी, जिसके बाद नोरोवायरस का पता चला था। जहाज सेंट लूसिया आइलैंड, बारबाडोस और डोमिनिका सहित कई अन्य स्थानों पर भी रुका है। 

 

यह भी पढ़ें: रूस ने बताया कि क्यों उसे युद्ध खत्म करने का अमेरिकी मॉडल पसंद नहीं?

नोरोवायरस क्या है?

नोरोवायरस एक संक्रामक वायरस है जिससे गैस्ट्रोएंटेराइटिस का कारण बनता है। इसे 'विंटर वोमिटिंग वायरस' भी कहा जाता है क्योंकि इससे उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं बढ़ती है। यह बीमारी सर्दियों में ज्यादा तेजी से फैलती है। नोरोवायरस संक्रमण के लक्षण आमतौर पर 12 से 48 घंटे के भीतर दिखाई देते हैं और 1 से 3 दिनों तक यह रह सकते हैं। उल्टी आना, डायरिया, पेट दर्द और ऐंठन, हल्का बुखार, सिरदर्द, शरीर में कमजोरी और थकान और डिहाइड्रेशन इसके कुछ लक्षण है। 

Related Topic:

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap