logo

मूड

ट्रेंडिंग:

US: घर में घुसकर हत्या करने वाले हमलावर के बारे में क्या पता चला?

अमेरिका के मिनेसोटा में घर में घुसकर डेमोक्रेटिक सांसदों पर गोली चलाने वाला हमलावर अब तक फरार है। उसकी पहचान वेंस लूथ बोएल्टर के रूप में हुई है।

us killing

संदिग्ध हमलावर वेंस लूथर। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिका के मिनेसोटा में घर में घुसकर दो डेमोक्रेटिक सांसदों को गोली मारी गई। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जांच एजेंसियों ने इसे राजनीति से प्रेरित हमला बताया है। 


हमलावर की पहचान वेंस लूथर बोएल्टर के रूप में हुई है। लूथर ने इसके लिए पुलिस जैसी कार का इस्तेमाल किया था। उसकी कार से पुलिस को कई हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि लूथर ने पुलिस अधिकारी बनकर वारदात को अंजाम दिया। 


पुलिस को लूथर की कार से कुछ पर्चे भी मिले हैं, जिसमें कई सांसदों और अधिकारियों के नाम लिखे हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस बात को कंफर्म नहीं किया है कि यह उसकी हिट लिस्ट थी। लूथर फिलहाल फरार है। पुलिस ने उस पर 50 हजार डॉलर का इनाम रखा है।

 

यह भी पढ़ें-- 'No Space For Bezos', वेनिस में जेफ बेजोस-लॉरेन की शादी का विरोध क्यों

क्या है पूरा मामला?

हमलावर ने चार लोगों पर हमला किया था। इनमें डेमोक्रेटिक पूर्व हाउस स्पीकर मेलिसा हॉर्टमैन और उनके पति मार्क की हत्या कर दी गई। दोनों ब्रुकलिन में रहते थे। इनके अलावा डेमोक्रेटिक सीनेटर जॉन हॉफमैन और उनकी पत्नी यवेटे पर भी हमला किया, जिसमें दोनों घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि हमलावर लूथर राजनीति से भी जुड़ा रहा है और वह पहले स्टेट वर्कफोर्स डेवलपमेंट बोर्ड में भी काम कर चुका है। इसी बोर्ड में कभी हॉफमैन भी काम करते थे।

पुलिस पर गोलीबारी और फिर फरार

पुलिस का कहना है कि मेलिसा हॉर्टमैन के घर के बार हमलावर के साथ मुठभेड़ हुई थी। पुलिस की वर्दी पहने हमलावर ने गोलीबारी शुरू कर दी थी। इसके बाद वह वहां से भाग गया। पुलिस को शक है कि वह मिनेपोलिस के रास्ते भाग गया होगा।

 

यह भी पढ़ें-- दोस्त से दुश्मन तक... इजरायल और ईरान की दुश्मनी की पूरी कहानी

हमलावर के बारे में अब तक क्या पता चला?

हमलवार लूथर के बारे में अब तक बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लूथर की पत्नी एक सिक्योरिटी सर्विस एजेंसी चलाती हैं और इसकी डायरेक्टर हैं। 


वहीं, लूथर के ऑनलाइन रिज्यूमे में कहा गया है कि वह एक सिक्योरिटी कॉन्ट्रैक्टर है, जिसने मिडिल ईस्ट और अफ्रीका में काम किया है। 


कथित तौर पर उसने वारदात को अंजाम देने से पहले अपने दोस्तों को टेक्स्ट मैसेज किया था। उसने लिखा था, 'मैं कुछ समय के लिए जा रहा हूं। शायद जल्द ही मर जाऊं, इसलिए मैं बस आपको बताना चाहता हूं कि मैं आप दोनों से प्यार करता हूं। इस वजह से हुई परेशानी के लिए मुझे खेद है।'


और पढ़ें