logo

ट्रेंडिंग:

क्या करें कि सर्दियों में आलस न आए? जान लीजिए ये तरीके

अगर सर्दियों में आपको भी पूरे दिन आलस बना रहता है तो हम आपके आलस को दूर करने के लिए सही तरीकों के बारे में बताएंगे, जिससे आप भी सर्दियों में पूरा दिन एक्टिव रह सकते हैं।

laziness

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo: Freepik

सर्दियों में सुस्ती और आलस आना आम बात है। जब व्यक्ति को आलस आता है तो वह उसके जीवन पर असर जरूर डालता है। सर्दियां आते ही हमारा मन दिनभर कबल में सोने का ही करता है। इस मौसम में सभी को आलस छाया रहता है। अगर आपको भी रोज ही आलस और सुस्ती आती है तो ये आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। कई बार ठंड ज्यादा होने की वजह से या आलस की वजह से सुबह रजाई से उठकर बाहर निकलने का मन ही नहीं करता है। आलस के कारण कई बार शरीर में दिनभर सु्स्ती रहती है और दोबारा बिस्तर में जाकर सोने का मन करता है लेकिन ये कभी-कभार ही होता है।

 

अगर आपको शरीर में रोजाना थकावट, आलस और कमजोरी महसूस होती है तो ये आपके शरीर में कमजोरी का कारण भी हो सकता है। इसका असर इंसान की दिनचर्या और सेहत पर पड़ता है। व्यक्ति को अपने जीवन में आलस को पीछे छोड़कर अपने काम और सेहत पर ध्यान चाहिए और दिनभर एक्टिव रहना चाहिए। नेशनल इंस्टिट्यूट आॉफ मेंटल हेल्थ के अनुसार मस्तिष्क में सेरोटोनिन लेवल में बदलाव होने से शरीर में सु्स्ती और नींद ज्यादा आती है। सर्दियों में खुद को दिनभर एक्टिव रखने के लिए आप ये तरीके अपना सकते हैं।

सुबह जल्दी उठना 

 

सर्दी हो या गर्मी आपको सुबह जल्दी उठना चाहिए। जल्दी उठने से आपका मन भी शांत रहता है और आपका शरीर पूरा दिन हेल्दी रहता है। यह दिमाग को फ्रेश रखने में मदद कर सकता है। जल्दी उठने से बाद आप कुछ समय अपने लिए भी निकाल सकते हैं। सुबह जल्दी उठकर आप ज्यादा एनर्जी पा सकते हैं, जो दिनभर आपको ऊर्जावान बनाए रखेगी, साथ ही  आपका मन भी खुशमिजाज रहेगा। सुबह की ताजी हवा और एक्‍सरसाइज शरीर के सेल्‍स के लिए अच्‍छी है। इससे त्‍वचा में ग्‍लो और कसाव आता है तो ब्‍यूटी ट्रीटमेंट का खर्च बचाने के साथ ही आपकी नेचुरल खूबसूरती बढ़ेगी।

मेडिटेशन करें

 

आजकल हर एक व्यक्ति को किसी न किसी कारण टेंशन हो जाता है लेकिन इसे मेडिटेशन करके कम किया जा सकता है। अगर आप रोजाना नियमित रूप मेडिटेशन से करते है तो बढ़ती उम्र के साथ भूलने वाली समस्या को दूर किया जा सकता है। ध्यान लगाने से आपका मानसिक अनुशासन बढ़ता है जिससे आप अपनी समस्याओं के बारे में आसानी सोच सकते है।

नियमित व्यायाम करें

 

सर्दियों में सुबह उठकर व्यायाम करना कई बार बहुत मुश्किल काम होता है लेकिन आपको  रोजाना व्यायाम करने की आदत डालनी चाहिए। हल्का व्यायाम जैसे सुबह-सुबह कुछ स्ट्रेचिंग, योग या एक छोटी सी वॉक शरीर को एक्टिव और एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है। इससे आलस को दूर करने में भी मदद मिल सकती है। सुबह उठकर एक्सरसाइज करने से तनाव को कम किया जा सकता है। एक्सरसाइज आपके हृदय की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है।

हल्की धूप में बैठें

 

सर्दियों में सूर्य की रोशनी का बहुत महत्व है क्योंकि सूर्य की रोशनी से हमें शरीर में विटामिन डी मिलता है जो हड्डियों और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। इसलिए सूर्य निकलने के 7से 8बजे के बीच आप बाहर जाकर हल्की धूप में बैठ सकते हैं। इससे शरीर को विटामिन डी भी मिलेगा और साथ ही ये शरीर में ताजगी बनाने और आलस्य को भी दूर करने में मदद कर सकता है।

गुनगुना पानी पिएं

 

सर्दियों में सुबह उठकर आप गुनगुना पानी पी सकते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है। सुबह उठते ही गर्म पानी पीने से शरीर में जमा हुए टॉक्सिन को बाहर निकालने और पेट साफ करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा सुबह अच्छे आहार वाला नाश्ता करें जिससे आपके शरीर को पूरे दिन के लिए एनर्जी मिल सकें।

Related Topic:

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap