दही खाने से पेट से जुड़ी सारी समस्याएं दूर रहती हैं। दही हड्डियों को मजबूत करने के साथ ही गट हेल्थ को भी अच्छा रखती है। इससे त्वचा और बालों को भी फायदा मिलता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। दही खाने के शौकीन लोग हर दिन खाने में इसका सेवन करते हैं। घर में दही जमाने के कई तरीके होते है लेकिन कई बार ऐसा होता है कि दही गाढ़ा नहीं जमता है। जिसके कारण आपको वह पसंद नहीं आता है। इसके अलावा अगर आप थोड़ी कोशिश करें तो वह गाढ़ा और अच्छे तरीके से भी जमाया जा सकता है लेकिन कुछ लोग दही के साथ अलग-अलग अन्य चीजें मिलाकर खाना पसंद करते हैं। कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें दही के साथ भूलकर भी नहीं खाना चाहिए वरना कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।
इस तरीके से जमाएं दही
एक अच्छे तरीके से दही जमाना सही माना जाता है। इसके लिए कम से कम आधा किलो दूध उबालें और ठंडा होने दें। एक कटोरी में दो चम्मच पुराना खट्टा दही लें और मिला लें। जब ये अच्छी तरह मिल जाए तो इसे ढककर एक जगह पर रख दें। इसे रातभर के लिए या कम से कम 5-6 घंटे के लिए बिना छेड़े ढके हुए रखे रहने दें। जब दही जम जाए तो उसे फ्रिज में रख दें और दो दिन तक दही का उपयोग करें।
कितनी देर जमाएं दही
दही जमने के लिए ज्यादा समय दें बहुत से लोगों का कहना है कि दही को जमते ही तुरंत ठंडी जगह में रख देना चाहिए या फिर उसका इस्तेमाल कर लेना चाहिए। अगर दही को ज्यादा देर तक के लिए जमने के लिए रखा जाएगा तो वह ज्यादा खट्टी होगी। जबकि दही को ज्यादा देर जमाने से वह ज्यादा गाढ़ा जमती है। आमतौर पर इसे जमाने के लिए कम से कम 7 घंटे का वक्त तो दिया ही जाना चाहिए।
ज्यादा देर तक नहीं फर्मेट
दही का फर्मेंटशन इतनी देर ही करना चाहिए कि वह हमारे शरीर के लिए फायदेमंद रहे। अगर आप हद से ज्यादा फर्मेंट कर देंगे तो यह आपके गट माइक्रोब्स को ठीक करने की जगह खुद का बायोम बनाने लगेगा। जिसकी वजह से छोटी-बड़ी आंतों का स्वास्थ्य खराब होने लगता है।