logo

ट्रेंडिंग:

रात को ओट्स भिगोकर खाने की गलती न करें, हो सकती है पेट संबंधी समस्याएं

ओट्स को हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन माना जाता है। कई लोगों को रात में ओट्स भिगोकर खाने से पेट संबंधी समस्याएं होती हैं। आइए इसके पीछे का कारण जानता है।

oats can cause health issue

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Freepik)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

ओट्स को हेल्दी नाश्ता कहा जाता है। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा हती है। साथ ही पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हालांकि कुछ लोगों को ओट्स खाने से पाचन संबंधी समस्याएं होती है। खासतौर से रात के समय में ओट्स को भिगोकर रखने से स्टार्च रेजिस्टेंट की मात्रा बढ़ जाती है जिस वजह से ब्लोटिंग, गैस और पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

 

हाल ही में PubMed में रिसर्च पब्लिश हुई है जिसमें बताया गया कि ओट्स गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करते हैं लेकिन जिन लोगों को पेट संबंधी परेशानियां रहती है उनके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें- क्या होता है स्टेज 4 आलिगोमेटास्टेटिक कैंसर? जिसेस जूझ रही हैं तनिष्ठा

क्या ओट्स को भिगोकर खाना से होता है नुकसान?

ओट्स को भिगोकर खाने के कई फायदे हैं लेकिन भिगोकर रखने की वजह से उसमें स्टार्च रजिस्टेंट, फाइटिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है जिस कारण कुछ लोगों को पेट दर्द, गैस और अपच की समस्या हो सकती है।

 

रजिस्टेंट स्टार्च की मात्रा ज्यादा होना- रात के समय में ओट्स को भिगोकर रखने से उसमें रजिस्टेंट स्टार्च की मात्रा बढ़ जाती है। हाई रजिस्टेंट स्टार्च आपकी छोटी आंत में टूटने की बजाय बड़ी आंत में चला जाता है। यह आसानी से पचता नहीं है जिस कारण पेट संबंधी समस्याएं होती है।

 

फाइटिक एसिड और मिनरल अब्जॉर्प्शन-ओट्स में प्राकृतिक रूप से फाइटिक एसिड होता है जो मिनरल्स के अब्जॉप्शन को रोकता है जिसमें आयरन, कैल्शियम और जिंक शामिल है।

 

ग्लूटन सेंसिटिविटी वालों को होता है नुकसान- PubMed की रिपोर्ट में पाया गया कि ओट्स गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करता है लेकिन आईबीएस से पीड़ित लोगों को ज्यादा नुकसान पहुंचता है।

 

फर्मेंटेशन वाले चीजें हमारे आंत के लिए अच्छी होती है। ये चीजें गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं और ऐसे तत्वों को कम करता है जो मिनरल्स के अब्जॉप्शन को रोकने का काम करते हैं। दही, केफिर फर्मेंटेशन वाली चीजें होती है जो पाचन के लिए फायदमेंद होता है। हालांकि जब आप ओट्स को भिगोते हैं तो उसके पोषक तत्व कम हो जाते है।

 

Frontier In Nutrition के मुताबिक ओट्स को रात में भिगोकर रखने से उसमें प्रोबायोटिक वाले गुण नहीं मिलते हैं। इसके अलावा जिन लोगों का पाचन प्रणाली संवेदशनशील होती ही है उनके नुकसान होता है।

 

यह भी पढ़ें- 36% गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर के खतरे को कम करती हैं ये चीजें

क्या है हेल्दी तरीका?

  • ओट्स को पकाकर खाएं। यह आपके पाचन के लिए अच्छा होता है। साथ ही रेजिस्टेंट स्टार्च की मात्रा को कम करता है।
  • आप ओट्स की जगह पर क्विनोआ और चीया सीड्स को भिगोकर खा सकते हैं। ये सभी हेल्दी ऑप्शन है।
  • आप लैक्टोज फ्री दही या नारियल के दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

 


 

 

 

 

 

 

Related Topic:#Oats

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap