logo

ट्रेंडिंग:

बाढ़ की चपेट में मणिपुर, दिल्ली-NCR में अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में आज 1 जून को आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी बारिश के आसार हैं।

weather update 1 June 2025

आज का मौसम, Photo Credit: PTI

दिल्ली में चल रही तेज हवाओं ने मौसम का रुख बदल दिया है। हालांकि तापमान में खास गिरावट नहीं आई है, जिससे उमस भरी गर्मी अब भी लोगों को परेशान कर रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका है। इस दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 2 जून को गरज-चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है, जबकि 3 जून को भी मध्यम स्तर की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। 4 जून को भी बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके साथ ही उत्तर भारत के कई हिस्सों जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में रविवार को बारिश होने के आसार हैं।

3 और 4 जून को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

दिल्ली-NCR में 3 जून को आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। 4 जून को भी गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 

 

 

यह भी पढ़ें: देशभर में कोरोना के 3395 मामले, दिल्ली में पहली मौत

मणिपुर में हो रही तेज बारिश 

मणिपुर में बीते दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते राजधानी इम्फाल के कई इलाकों में पानी भर गया है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। IMD ने पहले ही चंदेल, चुराचांदपुर, फेर्जावल, काकचिंग और थौबाल जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और कई स्थानों पर जलभराव की समस्या गंभीर बनी हुई है।

 

वहीं, असम के पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच गुवाहाटी में हुए भूस्खलन ने जनहानि का रूप ले लिया है। अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार शाम शहर के बाहरी इलाके बोंडा में हुए भूस्खलन में तीन महिलाओं की मौत हो गई। शहरी मामलों के मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने जानकारी दी कि यह हादसा मूसलाधार बारिश के चलते हुआ। वहीं, राज्य के अन्य हिस्सों, खासकर लखीमपुर से बाढ़ की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे हालात और गंभीर हो गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: पुलिस को नहीं मिला रिमांड, शर्मिष्ठा को कोर्ट ने जेल भेजा

 

राजस्थान को भी मिली राहत

राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। IMD के जयपुर केंद्र के अनुसार, शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक की अवधि में सबसे अधिक वर्षा बारां जिले के किशनगंज में 21 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा अजमेर तहसील, बीकानेर के डूंगरगढ़ , टोंक के पीपलू और चूरू के सुजानगढ़ में भी बारिश हुई। 

 

यह भी पढ़ें: CDS अनिल चौहान के बयान, विपक्ष को मिला मौका, मोदी सरकार पर सवाल क्यों?

पूर्वोत्तर राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने आज पूर्वोत्तर राज्य के लिए भारी बारिश का ऑरेज अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तराखंड में लगातार 3 दिन बारिश होने की संभावना है।  बात करें केरल की तो राज्य में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। निचले इलाकों में बसे घरों में पानी भर जाने से लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन को मजबूर हो गए हैं, जबकि तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गए और बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

 

त्रिशूर, कन्नूर और कासरगोड जिलों में हालात और भी गंभीर हो गए हैं, जहां भारी बारिश से कई मकानों में पानी घुस गया और लोगों को राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी। लगातार बारिश से राज्य के कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव हो गया है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के आठ जिलों में रेड अलर्ट जारी करते हुए स्थिति पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap