logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सेना पर राहुल गांधी ने ऐसा क्या कहा था जिसपर कोर्ट ने जारी किया समन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लखनऊ कोर्ट ने समन जारी किया है। ये समन कथित तौर पर सेना पर अपमानजनक टिप्पणी करने के सिलसिले में जारी किया गया है।

rahul gandhi

राहुल गांधी। (File Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लखनऊ की कोर्ट ने समन जारी किया है। उन्हें कथित रूप से सेना पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए सिलसिले में ये समन जारी हुआ है। इस मामले में कोर्ट ने उन्हें 24 मार्च को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। राहुल गांधी को ये समन लखनऊ की MP-MLA कोर्ट ने जारी किया है। 

क्या है मामला?

बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) के पूर्व डायरेक्टर उदय श्रीवास्तव की याचिका पर कोर्ट ने राहुल गांधी को तलब किया है। आरोप है कि दिसंबर 2022 में 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान राहुल गांधी ने भारतीय सेना पर अपमानजनक टिप्पणी की थी।

राहुल ने क्या कहा था?

कोर्ट में दाखिल मुकदमे के मुताबिक, राहुल गांधी ने ये टिप्पणी 9 दिसंबर 2022 को की थी। उन्होंने कहा था, 'मीडिया मुझसे चीन के बारे में एक सवाल नहीं पूछेगी। जिन्होंने 2 हजार वर्ग किलोमीटर हिंदुस्तान का उठा लिया। जिन्होंने हिंदुस्तान के 20 जवानों को शहीद कर दिया। जो अरुणाचल प्रदेश में हमारे जवानों को पीट रहे हैं। मैंने कहा हिंदुस्तान की प्रेस मुझसे इनके बारे में एक सवाल नहीं पूछेगी।'

 

ये भी पढ़ें-- पुलिस से उलझे, आरोपी को भगाया, अमानतुल्लाह पर FIR की कहानी क्या है?

सेना ने दिया था जवाब

राहुल गांधी की इस टिप्पणी पर उस वक्त जमकर बवाल हुआ था। 12 दिसंबर 2022 को भारतीय सेना ने भी जवाब दिया था। सेना ने कहा था, 'चीन की सेना ने अवैध रूप से अरुणाचल प्रदेश में घुसपैठ की कोशिश की थी लेकिन भारतीय सेना ने उचित जवाब दिया, जिसके बाद उन्हें पीछे हटना पड़ा।'

24 मार्च को कोर्ट में पेशी

उदय श्रीवास्तव ने अपनी याचिका में तर्क दिया है कि राहुल गांधी ने सेना का अपमान किया और सीमाओं की सुरक्षा के लिए की जा रही उनकी कोशिशों को कमजोर किया। उनकी याचिका पर कोर्ट ने राहुल गांधी को 24 मार्च को तलब किया है।

Related Topic:#Rahul Gandhi

और पढ़ें