आज दिल्ली-NCR में बारिश के आसार, इन राज्यों के लिए IMD का रेड अलर्ट
मानसून ने दस्तक दे दी है और कई इलाकों में इसका असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, केरल और कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

आज का मौसम, Photo Credit: PTI
देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। दिल्ली-NCR से लेकर उत्तर प्रदेश और राजस्थान तक आंधी और बारिश ने गर्मी से राहत दी है, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया है। उधर, केरल से आगे बढ़ा दक्षिण-पश्चिम मानसून अब महाराष्ट्र और गुजरात तक पहुंच चुका है। इस बीच मौसम विभाग ने 26 मई के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक, देश के कुछ हिस्सों में आज तेज बारिश और आंधी-तूफान की आशंका है, जबकि कुछ इलाकों में भीषण गर्मी और लू का कहर बना रहेगा। दक्षिणी और पूर्वोत्तर भारत में मानसून के एक्टिव होने से बारिश में तेजी आने की संभावना है।
दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम
दिल्ली-NCR में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज आसमान में आशंकि रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके साथ ही 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है और हीट इंडेक्स 50 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है, जिससे गर्मी का असर और अधिक महसूस हो सकता है।
यह भी पढ़ें: भारत बना चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था पर चीन से पीछे क्यों, समझें विकास मॉडल
Weather Warning for 26th May 2025#mausam #weatherupdate #WeatherAlert #WeatherWarning #ForecastUpdate #StaySafe #WeatherForecast #WeatherNews #reel #trendingreel #viralreel #Monsoon2025 #Monsoon #MonsoonForecast @moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts pic.twitter.com/qhY6D8qrCo
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 25, 2025
उत्तर प्रदेश में गर्मी जारी रहेगी
उत्तर प्रदेश में गर्मी फिर बढ़ गई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम गर्म और बेहद उमस भरा बना रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। राजधानी लखनऊ में पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि हवा में नमी का स्तर 50 से 70 प्रतिशत के बीच बना रह सकता है, जिससे उमस और अधिक महसूस होगी।
राजस्थान में भी गर्मी का कहर
राजस्थान में गर्मी का प्रकोप और बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान में कल लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति बनी रह सकती है। अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। साथ ही, धूल भरी तेज़ आंधी चल सकती है, जिसकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। वहीं, पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर आंशिक राहत मिल सकती है—यहां हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें: समय से पहले मॉनसून, खेती-किसानी से बिजली सप्लाई तक बेहतर कैसे, समझिए
महाराष्ट्र में मानसून का आगमन
महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों, खासकर कोंकण और गोवा क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां 50–60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और मूसलधार बारिश की आशंका है।
केरल और कर्नाटक में मानसून ने पकड़ी रफ्तार
केरल और कर्नाटक में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है। अगले 24 घंटों के दौरान केरल में मॉनसून की सक्रियता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज कन्नूर, कासरगोड, कोझीकोड और वायनाड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां 20 सेमी तक की भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम में भी भारी वर्षा की आशंका जताई गई है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: क्या है जीवन जोशी की बगेट कला? PM मोदी ने भी की तारीफ
कर्नाटक
तटीय कर्नाटक में भी भारी बारिश का अनुमान है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बेंगलुरु में अगले कुछ दिनों तक बारिश के साथ बिजली कड़कने की संभावना बनी हुई है।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap