logo

मूड

ट्रेंडिंग:

झमाझम बारिश ने Delhi-NCR में बढ़ाई ठंड, कई राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली-NCR में बुधवार रात झमाझम बारिश हुई। इससे ठंड और बढ़ने की उम्मीद है। आज इन राज्यों में भी बारिश होने की संभावना है। पढ़ें आज का मौसम अपडेट

Delhi-NCR weather update 23 January

आज का मौसम, Photo Credit: PTI

राजधानी दिल्ली में बुधवार से ही लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा। दिनभर तेज धूप होने से तापमान में भी वृद्धि देखने को मिली। हालांकि, रात के समय मौसम ने करवट बदली और अलग-अलग हिस्सों में जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज के लिए दिल्ली में हल्की बारिश की उम्मीद जताई है।

 

IMD ने अगले सात दिनों का पूर्वानुमान जताया है जिसके अनुसार, गुरुवार को दिल्ली-NCR में हल्की बारिश जारी रहेगी। कल यानी शुक्रवार को भी आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। बूदांबांदी होने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है। 25 से 29 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि, इस बीच कोहरा भी परेशान कर सकता है। 

आज कहां-कहां हो सकती है बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार यानी 23 जनवरी को दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान में भी बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 

कश्मीर में बर्फबारी

कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाके में हो रही बर्फबारी से बुधवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुलमर्ग, सोनमर्ग और कश्मीर के कुछ अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में रातभर बर्फबारी हुई। श्रीनगर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि श्रीनगर में दिन के समय धूप खिली रहने से पारा 12.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक है। बता दें कि घाटी में कड़ाके की सर्दी का दौर 'चिल्लई-कलां' 21 दिसंबर से शुरू हुआ है जो जनवरी के अंत तक समाप्त हो जाएगा।

 

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार और ओडिशा में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण 22 और 23 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है। वहीं, इससे सटे हुए मैदानी स्थानों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। IMD के अनुसार, पूर्वी भारत में अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और उसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। 

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में फिर बिगडे़गा मौसम, तेज आंधी के साथ बरसेंगे बादल; मौसम अपडेट

पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट, 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?

बात करें महाराष्ट्र की तो यहां अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि, उसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के लिए मौसम की चेतावनी जारी की है जिसके अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ बारिश हो सकती है। घने कोहरे की बात करें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में इसके आसार रह सकते है। इसके लिए IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें