logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या गर्म हो रही है दिल्ली? 8 साल बाद 26 जनवरी को रहा इतना पारा

दिल्ली में पारा बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 26 जनवरी को 8 साल बाद सबसे ज्यादा तापमान रहा। 26 जनवरी को सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा तापमान दर्ज किया गया।

delhi weather

गणतंत्र दिवस की परेड। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कड़ाके की सर्दी के बाद अब गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में 26 जनवरी को 8 साल में सबसे गर्म गणतंत्र दिवस था। 26 जनवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग ने पारा और बढ़ने का अनुमान लगाया है।


न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट में बताए गए आंकड़ों के मुताबिक, इससे पहले दिल्ली में सबसे गर्म गणतंत्र दिवस 2017 में था जब शहर का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को साफ आसमान की वजह से गणतंत्र दिवस की परेड और फ्लाई पास्ट मनमोहक रहा लेकिन ये सामान्य नहीं है, क्योंकि आमतौर पर इस दिन कोहरा रहता है। हालांकि, रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। इससे पहले शनिवार को 8.6 डिग्री और शुक्रवार को 9.8 डिग्री तापमान था।

इतनी गर्म क्यों हो रही दिल्ली?

पिछले कुछ साल में दिल्ली में 26 जनवरी को तापमान में काफी ऊपर-नीचे रहा है। 1991 के बाद से दिल्ली में 26 जनवरी को औसत तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा है। हालांकि, पिछले तीन साल में तापमान इससे कम दर्ज किया गया है। 2022 में अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। इसके बाद 2023 में 17.3 डिग्री और 2024 में 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान की वजह उत्तर-पश्चिम से आने वाली सूखी हवाएं और साफ आसमान को बताया है। मौसम एजेंसी स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया, 'पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी जरूर हुई लेकिन तेज धूप के कारण दिल्ली के मौसम पर इसका असर नहीं पड़ा।'

दिल्ली में और बढ़ेगा तापमान?

महेश पलावत ने PTI को बताया, '28 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ से दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।' उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ हवा के के पैटर्न को बदल देगा। हवा की गति कम होने से रात में तापमान बढ़ जाएगा। 


मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इस सप्ताह के आखिर तक न्यूनतम तापमान बढ़कर 9 से 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें