logo

ट्रेंडिंग:

जून आया नहीं, तापमान 46 के पार, राजस्थान से MP तक बुरा हाल

अप्रैल में ही राजस्थान का तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। यह सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा है। पढ़ें रिपोर्ट।

Delhi Heatwave

दिल्ली में गर्मी का येलो अलर्ट। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। दिल्ली में हीट वेव का येलो अलर्ट है। दिल्ली से करीब 800 किलोमीटर दूर राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 46.4 डिग्री तक पहुंच गया। दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार रात, दिल्ली की सबसे गर्म राह रही, तापमान 25.6 डिग्री तक पहुंच गया। यह सामान्य से 5 से 7 डिग्री ज्यादा है। दिल्ली-एनसीआर की कई जगहों पर औसत तापमान 4 से 6 डिग्री ज्यादा है। दिल्ली में मौसम साफ रहेगा, दक्षिण-पूर्वी दिशा से कुछ हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में बुधवार की रात भी बेहद गर्म रहेगी। 

मौसम विभाग का तापमान जब मैदानी इलाकों में 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो जाता है, सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा गर्मी पड़ती है, तब इसे हीट वेव माना जाता है। जब तापमान 45 डिग्री तक पहुंच जाता है, तब ऐसी स्थिति को गंभीर हीटवेव की स्थिति मानते हैं।

यह भी पढ़ें: मुंबई: 1 महीने में 81 पक्षी बीमार, हीट स्ट्रोक से बेहाल परिंदे

देश के किस हिस्से में है हीटवेव के हालात?
राजस्थान: राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। यह सामान्य से 7.6 डिग्री ज्यादा रहा।
गुजरात: गुजरात में भी तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा।
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में भी तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा।
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में भी तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा।

यह भी पढ़ें: 40° न्यू नॉर्मल! खाने-पीने से लेकर नौकरियों तक, गर्मी कितनी खतरनाक?


मौसम विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र, मध्य  प्रदेश और गुजरात के कई इलाके ऐसे रहे, जहां हीटवेव अब गंभीर स्थिति में है।

दिल्ली का क्या हाल है?

  • सफदरजंग: 41 डिग्री
  • आर्यनगर: 40.4 डिग्री

राजस्थान का हाल क्या है?

जैसलमेर:
45 डिग्री सेल्सियस
चित्तौड़गढ़: 45 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर: 44.4 डिग्री सेल्सियस
श्रीगंगानगर: 44.2 डिग्री सेल्सियस


गुजरात में कितनी गर्मी?
सुरेंद्र नगर: 44.8 डिग्री
राजकोट: 44°C
अमरेली: 43.8°C
महुआ और कांदला: 43.4°C

महाराष्ट्र में कहां क्या है तापमान?

  • अकोला: 44 डिग्री
  • जलगांव: 43.3 डिग्री
  • अमरावती: 43 डिग्री
  • गुना-रतलाम: 43.3 डिग्री
Related Topic:#Heatwave

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap