logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हादसे, मौत और तख्तापलट, कैसा रहा है 1 जनवरी का इतिहास?

हर तारीख अपने आप में एक इतिहास समेटे हुए है। कुछ अच्छी यादें हैं तो कुछ खौफनाक घटनाएं भी हैं। आइए जानते हैं कि इस दिन को कैसे याद किया जाता है।

1st january history

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo: Freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नए साल की शुरुआत में हर किसी को उम्मीद होती है कि अच्छा ही अच्छा घटे लेकिन इतिहास को इसकी परवाह कहां ही होती है। इतिहास के पन्ने पलटकर देखें तो 1 जनवरी के नाम पर हवाई हादसा, जहरीली शराब से मौत, तख्तापलट और आतंकी हमले दर्ज हैं। कुछ अच्छे काम भी इसी दिन हुए हैं जो अलग-अलग वर्षों में शुरू हुए या फिर उनकी नींव पड़ी। 1 जनवरी ही वह तारीख थी हैती ने फ्रांस से अपनी आजाद का ऐलान किया। भारत में अब इतिहास हो चुकी भारतीय दंड संहिता भी 1 जनवरी को ही लागू की गई थी। 

 

एक जनवरी 2024 को चीन ने 1990 के बाद पहली बार निकारागुआ में अपना दूतावास खोला। चीन ने यह कदम निकारागुआ के राष्ट्रपति डेनियल ओर्टेगा की सरकार के ताइवान से संबंध समाप्त करने के बाद उठाया था। 1 जनवरी की वह तारीख थी जब छोटे से एशियाई देश ब्रुनेई ने ब्रिटेन से खुद की आजादी का ऐलान किया था। इसी तारीख को क्यूबा के लड़ाकों से परेशान तानाशाह फ्लुजेंसियों बतिस्ता को देश छोड़कर भागना पड़ा था और फिदेल कास्त्रो की अगुवाई में एक सफल तख्तापलट हुआ था।


सबसे खौफनाक न्यू इयर!

 

साल 1978 में एयर इंडिया का एक विमान आज ही के दिन यानी 1 जनवरी 1978 को 213 यात्रियों के साथ समु्द्र में समा गया था। सम्राट अशोक नाम का यह बोइंग 747 विमान साल 1978 में बंबई (अब मुंबई) के अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही किसी तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 190 यात्री और चालक दल के 23 सदस्य सवार थे। घटना के फौरन बाद यह आशंका जताई गई कि यह किसी साजिश का हिस्सा हो सकता है लेकिन समुद्र से मिले विमान के मलबे की जांच से यह सिद्ध हो गया कि यह एक हादसा था।


1 जनवरी को और क्या-क्या हुआ?

 

1664- क्षत्रपति शिवाजी ने सूरत अभियान की शुरूआत की।
1804- हैती ने फ्रांस से अपनी आजादी का ऐलान किया।
1862- भारतीय दंड संहिता और दंड प्रक्रिया संहिता को लागू किया गया। इसे 6 अक्टूबर 1860 को मंजूरी दी गई थी।
1880- मनी ऑर्डर सिस्टम की शुरुआत।
1925- अमेरिका के टेलीफोन और टेलीग्राफ की शोध शाखा के रूप में ‘बेल लेबोरेटरीज' की स्थापना।
1948- भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की शिकायत की कि वह कश्मीर घाटी में हमलावरों को भेज रहा है।
1959- फिदेल कास्रो के नेतृत्व में बागी लड़ाकों ने क्यूबा के तानाशाह फ्लुजेंसियो बतिस्ता का तख्ता पलट दिया और उसे वहां से भागना पड़ा।
1978- एयर इंडिया का विमान दुर्घटनग्रस्त होकर समुद्र में गिरा।
1984- छोटे से संपन्न एशियाई देश ब्रुनेई ने ब्रिटेन से आजादी का ऐलान किया। अपने तेल और प्राकृतिक गैस भंडार के चलते दो लाख की आबादी वाला यह देश हर वर्ष अरबों डॉलर कमाता है और पूरे एशिया में इसकी प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक है।
1992- नए साल की पूर्व संध्या पर जश्न मनाते हुए बम्बई (अब मुंबई) में जहरीली शराब पीने से कम से कम 91 लोगों मौत।
2011- ओपरा विनफ्रे नेटवर्क की शुरूआत।
2017- नववर्ष के जश्न के दौरान के इस्तांबुल में नाइटक्लब हुए हमले में 39 लोगों की मौत, 60 से अधिक घायल।
2023- क्रोएशिया आधिकारिक रूप से यूरो को अपनाकर यह मुद्रा अपनाने वाला 20वां यूरोपीय देश बना।
2024- चीन ने 1990 के बाद पहली बार निकारागुआ में दूतावास खोला।

 

Related Topic:

और पढ़ें