logo

ट्रेंडिंग:

झारखंड, तेलंगाना में निकाय चुनाव की घोषणा, 11 और 23 फरवरी को होगा मतदान

झारखंड और तेलंगाना में स्थानीय निकाय चुनावों की घोषणा कर दी गई है। झारखंड में 23 फरवरी को तो तेलंगाना में 11 फरवरी को मतदान होगा।

Representative Image

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

महाराष्ट्र के बाद अब तेलंगाना और झारखंड में स्थानीय निकाय चुनावों का बिगुल बज चुका है। दोनों राज्यों के चुनाव आयोग ने स्थानीय निकाय चुनावों का शेड्यूल जारी कर दिया है। झारखंड में राजधानी रांची सहित राज्य के 48 शहरी निकायों के लिए 23 फरवरी वोटिंग होगी और तेलंगाना में 116 नगरपालिकाओं और सात नगर निगमों के लिए 11 फरवरी को मतदान होगा। 

 

तेलंगाना राज्य चुनाव आयोग की ओर से राज्य चुनाव आयुक्त रानी कुमुदिनी ने राज्यभर में चुनाव शेड्यूल की घोषणा की। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही तेलंगाना में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इन चुनावों के लिए 11 फरवरी को राज्य के 53 लाख मतदाता वोट करेंगे। इन चुनावों की घोषणा के साथ ही उम्मीदवार अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। 

 

यह भी पढ़ें: UGC विरोध का नया तरीका, अपनी ही पार्टी के बड़े नेताओं को चूड़ी भेज रहे BJP नेता

झारखंड चुनाव शेड्यूल

झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को कहा कि रांची सहित राज्य के 48 शहरी स्थानीय निकायों के लिए चुनाव 23 फरवरी को होंगे। इसके साथ ही आयोह ने जानकारी दी कि वोटों की गिनती 27 फरवरी को की जाएगी।

 

इन चुनावों की अधिसूचना खुद राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने की। उन्होंने कहा, 'राज्य में 48 शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों के लिए मतदान 23 फरवरी को एक ही चरण में होगा।' इन चुनावों के लिए राज्य में लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था लेकिन कुछ कारणों से चुनाव लगातार लेट हो रहे थे। अब जब चुनाव आयोग ने शेड्यूल जारी कर दिया है तो प्रत्याशी अपनी तैयारी में जुट गए हैं। 

 

बीजेपी क्यों परेशान?

चुनावों की घोषणा के बाद से ही विपक्षी भारतीय जनता पार्टी सत्तापक्ष और चुनाव आयोग पर हमलावर है। बीजेपी के प्रवक्ता ने कहा कि चुनाव बैलेट पेपर से कराए जा रहे हैं। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, 'उन्होंने तो EVM भी हटा दिए हैं और बैलेट पेपर से चुनाव करवा रहे हैं। यह एक शर्मनाक घटना है। राज्य चुनाव आयोग साफ तौर पर सरकार के दबाव में है और अगर ऐसा नहीं होता तो राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार बैलेट पेपर से चुनाव क्यों करवाए जाते? इसका मतलब है कि सरकार बड़े पैमाने पर चुनाव में धांधली करने की कोशिश कर रही है।'

देरी से चुनाव 

झारखंड में शहरी स्थानीय निकाय के चुनाव राजनीतिक दलों के चुनाव चिन्हों पर नहीं लड़े जाते हैं, बल्कि उम्मीदवारों को इन पार्टियों का समर्थन प्राप्त होता है। झारखंड हाई कोर्ट ने इससे पहले स्थानीय निकाय चुनाव कराने में देरी को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की थी। सभी नगर निकाय मौजूदा समय में चुने हुए प्रतिनिधियों के नहीं बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों के कंट्रोल में हैं। आयोग ने नवंबर 2025 में हाई कोर्ट से चुनाव की तैयारी के लिए और अधिसूचना जारी करने के लिए आठ हफ्ते का समय मांगा था। 

 

यह भी पढ़ें: UGC के नए नियमों के चलते चर्चा में आया रोहित वेमुला और पायल तड़वी केस क्या है?

ग्रेटर हैदराबाद में चुनाव नहीं

तेलंगाना में 116 नगर पालिकाओं और सात नगर निगमों के लिए चुनावों की घोषणा कर दी गई है। हालांकि, इनमें ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम शामिल नहीं होगा। इन चुनावों के लिए उम्मीदवार 28 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 13 फरवरी को मतगणना होगी। इन चुनावों के लिए राज्य के राजनीतिक दल प्रचार में जुटे हुए हैं। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap