सड़कें बनीं नदियां, 11 मौतें; 47 साल बाद कोलकाता में बारिश से तबाही
पश्चमि बंगाल की राजधानी कोलकाता में बारिश के कारण पूरे शहर में जलभराव हो गया है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ अन्य राज्यों में भी बारिश की संभावना है।

कोलकाता में बारिश, Photo Credit: Social Media
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सोमवार रात हुई बारिश से पूरे शहर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। बारिश ने पिछले चार दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया और 355 साल पूराने कोलकाता शहर पानी में जगह-जगह पानी नजर आया। इस भारी बारिश के कारण 11 लोगों की मौत हो गई है। कोलकाता में हुई इस भारी बारिश के कारण दुर्गा पूजा उत्सव की तैयारियां भी खतरे में पड़ गई हैं। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 98 मिमी प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश हुई है जो बादल फटने की सीमा यानी 100 मिमी से थोड़ी कम थी।
कोलकाता में सड़क, हवाई, रेल और मेट्रो सेवाएं ठप हो गईं। पश्चिम बंगाल के बड़े हिस्से में आज भी बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तर भारत के राज्यों में मानसून नरम पड़ गया है। कई राज्यों में तापमान बढ़ने के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय कम दबाव के क्षेत्र के कारण उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में मानसून की वापसी के बाद भी बारिश का एक और दौर शुरू हो सकता है। हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। अगले तीन दिनों तक दिल्ली में बारिश के कोई आसार नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में नवरात्रि में बारिश की संभावना नहीं है और दशहरे तक मौसम साफ रहेगा।
Unprecedented scenes in #Kolkata after 6 hours of downpour following a cloudburst. Forget low lying areas, places which are slightly on the elevated zones - are fully submerged. Parts of Kolkata received over 300 mm rainfall through the night. I pray for my city. pic.twitter.com/tjj05KA4qn
— Tamal Saha (@Tamal0401) September 23, 2025
पश्चिम बंगाल में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
पश्चिम बंगाल में कोलकाता के साथ-साथ अन्य जिलों में भी भारी बारिश गुई है। सोमवार देर रात शुरू हुई बारिश मंगलवार को भी जारी रही। मौसम विभाग ने बुधवार तक पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, झारग्राम और बांकुरा जिलों में और भारी बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश के कारण सड़क, मेट्रो, रेल और हवाई सेवाओं पर भी बुरा प्रभाव पड़ा। 90 से ज्याादा उड़ानें रद्द कर दी गईं और करीब 90 उड़ानों का समय बदल दिया गया है।
🚨⚠️ Terrible flooding in Kolkata, West Bengal in India today after 300mm (30cm/11.8in) fell in just 5 hours, the city’s heaviest in 50 years..
— Volcaholic 🌋 (@volcaholic1) September 23, 2025
Many are saying they've never seen anything like this before...🌊🌊🌊 pic.twitter.com/cXBCL0X0YL
यूपी-बिहार में मौसम
उत्तर प्रदेश में बारिश थम चुकी है। आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान तापमान बढ़ सकता है और लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मंगलवार को प्रदेश के 16 जिलों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि बंगाल की खाड़ी में एक नया दबाव क्षेत्र एक्टिव होने के कारण आने वाले दिनों में कई जिलों में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है। 28 सितंबर के आसपास हल्की बारिश होने की संभावना है।
बिहार में भी आज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बिहार को येलो जोन में रखा है यानी बिहार में आज बारिश होने की संभावना है। वहीं पटना, नवादा, जहानाबाद, बेगूसराय, सिवान, सारण, भोजपुर, दरभंगा और समस्तीपुर जैसे जिलों में बढ़ता पारा लोगों की परेशानी बढ़ सकता झारखंड में मंगलवार को अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं रांची, बोकारो, गुमला, धनबाद, लोहरदगा, खूंटी, रामगढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही राज्य के कुछ हिस्सों में आसमानी बिजली भी गिर सकती है।
महाराष्ट्र में भारी बारिश
महाराष्ट्र में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। राज्य में मंगलवार को कई हिस्सों में खासकर मराठवाड़ा में बारिश का सिलसिला जारी रहा। मराठवाड़ा में भी पिछले चार दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण बाढ़ जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं। बारिश के कारण कई गांव जलमग्न हो गए और खेत में लगी फसलें भी बर्बाद हो गई। 20 सितंबर से शुरू हुई बारिश से अब तक 8 लोगों की मौत भी हो चुकी है। राज्य में छत्रपति संभाजीनगर, जालना और बीड जैसे अन्य जिलों में भी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।
STORY | Water level in river Godavari increases; waterlogging in Nashik due to rain
— Press Trust of India (@PTI_News) September 23, 2025
As incessant rain continued to lash Nashik district of Maharashtra since Monday morning, water level in many dams has increased, officials said on Tuesday.
READ: https://t.co/t9JuWaDfGg pic.twitter.com/Ik4ZxDTUMx
मध्य प्रदेश में भी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं दक्षिण भारत के राज्यों के ज्यादातर राज्यों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, तेलंगान, आंध्र प्रदेश और उत्तरी कर्नाटक के कुछ हिस्सों में आज अच्छी बारिश होने की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश
पूर्वोत्तर भारत में भी इस साल भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में अभी कुछ दिन और मानसून सक्रिय रह सकता है। असम और मेघालय में आज से 25 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 28 सितंबर तक कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही बादलों की गरज के साथ तूफान चलने की भी संभावना है।
7 दिन में मानसून की विदाई
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 7 दिनों में पूरी तरह से विदा हो जाएगा। हालांकि, मानसून अपने अंतिम दौर में कई राज्यों में बारिश करने वाला है। मध्य भारत के कई राज्यों में अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से में गर्मी की मार झेलनी पड़ सकती है।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap