logo

ट्रेंडिंग:

कैसे बढ़ेगा इंडिया? 1 साल में स्कूलों में घट गए 37 लाख छात्र

शिक्षा मंत्रालय की हालिया रिपोर्ट से पता चलता है कि एक साल में स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या 37 लाख घट गई है। अभी स्कूलों में 24.80 करोड़ छात्र स्कूलों में पढ़ रहे हैं।

AI Generated Image

AI Generated Image

शिक्षा मंत्रालय की एक रिपोर्ट ने स्कूल एडमिशन को लेकर चिंताजनक तस्वीर पेश की है। रिपोर्ट से पता चला है कि 2023-23 की तुलना में 2023-24 में स्कूल में एडमिशन में 37 लाख की कमी दर्ज की गई है। शिक्षा मंत्रालय की UDISE+ रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। ये हाल तब हैं जब स्कूलों की संख्या में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

स्कूल बढ़े, छात्र घटे

UDISE+ की रिपोर्ट बताती है कि 2022-23 के मुकाबले 2023-24 में स्कूलों की संख्या लगभग 5 हजार बढ़ी है। 2022-23 तक देश में कुल 14.66 स्कूल थे, जो 2023-24 में बढ़कर 14.71 लाख पहुंच गई। 


हालांकि, इस दौरान स्कूल में छात्रों के एडमिशन में कमी आई है। रिपोर्ट बताती है कि 2023-24 में स्कूलों में 24.80 करोड़ छात्रों ने एडमिशन लिया। जबकि, 2022-23 में स्कूलों में एडमिशन लेने वाले छात्रों की संख्या 25.17 करोड़ थी। इसका मतलब हुआ कि स्कूलों में एडमिशन लेने वाले छात्रों की संख्या 37 लाख घट गई है।

लड़के-लड़कियां, दोनों में गिरावट

रिपोर्ट बताती है कि स्कूलों में एडमिशन लेने वाले 21 लाख लड़के और 16 लाख लड़कियां कम हुई हैं। 2023-24 तक देशभर के स्कूलों में 12.87 करोड़ लड़के और 11.93 करोड़ लड़कियां पढ़ रही थीं। जबकि, 2022-23 तक स्कूलों में 13.08 करोड़ लड़के और 12.09 करोड़ लड़कियां पढ़ाई कर रही थीं।

स्कूलों में 20 फीसदी अल्पसंख्यक छात्र

आंकड़ों के अनुसार, देशभर में स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों में से 20 फीसदी अल्पसंख्यक समुदाय के थे। इनमें 79.6% मुस्लिम, 10% ईसाई, 6.9% सिख, 2.2% बौद्ध, 1.3% जैन और 0.1% पारसी समुदाय से जुड़े थे। इसी तरह 26.9% छात्र जनरल कैटेगरी के थे। जबकि, 18% अनुसूचित जाति, 9.9% अनुसूचित जनजाति और 45.2% अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र थे।

Related Topic:

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap