logo

ट्रेंडिंग:

UP, बिहार समेत कई राज्यों में होगी भारी बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत

भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर-प्रदेश, बिहार समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अनुमान जताया है। अनुमान के मुताबिक, कई राज्यों में 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार आंधी चल सकती है।

Representational Picture

सांकेतिक तस्वीर | Photo Credit: FreePik

देशभर में पड़ रही गर्मी के बीच उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बदल गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई अन्य राज्यों में बारिश, आंधी और तूफान की चेतावनी दी गई है। राजस्थान में अभी गर्मी का प्रकोप है लेकिन 20 अप्रैल के बाद राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी हिमालय और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 18 से 20 अप्रैल तक बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 अप्रैल को भारी बारिश होगी। इस दौरान कई राज्यों में तेज हवाएं भी चलेंगी।


पिछले 24 घंटों में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में भारी बदलाव देखने को मिला है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में आंधी तूफान देखा गया। वहीं, गंगा के मैदान से सटे पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश में ओले गिरे की खबर सामने आई है। ओडिशा, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बरसात देखने को मिली है। पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव की स्थिति देखी गई।

 

यह भी पढ़ें- 'अमित नहीं, कोई शाह तमिलनाडु पर राज नहीं कर पाएगा', स्टालिन की चुनौती

क्या होता है वेस्टर्न डिस्टर्बेंस

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से मौसम में बदलाव हुआ है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) वे तूफान होते हैं जो कैस्पियन या भूमध्य सागर से बनते हैं और भारत के उत्तर पश्चिमी इलाकों में असामान्य मौसम की बारिश और ठंडक लाने का काम करते हैं। ये वास्तव में तेज बर्फीली हवाएं होती हैं, जो अपने साथ नमी लाती हैं और भूमध्यसागर से निकलकर ईरान, इराक, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से होते हुए भारत के मैदानों में पहुंचकर अपना असर दिखाती हैं।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, देश के कई राज्यों में भारी बारिश, ओला गिरने और 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका जताई गई है।

  • 18 से 21 अप्रैल-  लद्दाख, जम्मू-कश्मीर
  • 19 अप्रैल- हिमाचल प्रदेश 
  • 18 और 20 अप्रैल- उत्तराखंड
  • 18 अप्रैल - पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश

पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो इन राज्यों में भारी बारिश, तूफानी हवाएं, ओला गिरने की आशंका जताई जा रही है।

 

यह भी पढ़ें- 14 साल पुराने केस में जगन पर ऐक्शन, ED ने जब्त की 800 करोड़ की संपत्ति

  • 18 और 19 अप्रैल- हिमालय से सटे पश्चिम बंगाल के क्षेत्र और सिक्किम
  • 18 अप्रैल- गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, साउथ ईस्ट बिहार, उत्तरी ओडिशा
  • 22 और 24 अप्रैल- अरुणाचल प्रदेश
  • 21 से 24 अप्रैल- असम, मेघालय
  • 24 अप्रैल- नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा

उत्तर पश्चिम भारत के मौसम का पूर्वानुमान

उत्तर पश्चिम भारत में अगले 24 घंटे में तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा लेकिन उसके बाद तीन दिन तक तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आएगी। फिर तापमान बढ़ेगा और 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गर्मी और बढ़ जाएगी। मध्य भारत में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। पूर्वी भारत में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap