logo

ट्रेंडिंग:

राजस्थान में हीटवेव, बेंगलुरु में बारिश से तबाही, पल-पल बदल रहा मौसम

20 से 26 मई के दौरान कर्नाटक, कोंकण, गोवा और केरल में तेज बारिश होगी, वहीं राजस्थान में हीटवेव की आशंका है। पढ़ें रिपोर्ट।

Bengaluru Flood

बेंगलुरु में बाढ़ के बाद बुरे हालात। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

देश के कई राज्य हीटवेव की जद में हैं। रात हो या दिन भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों का हाल बेहाल है। दिल्ली में 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, तापमान 39 डिग्री पार कर सकता है। हैरान करने वाली बात यह है कि 40 डिग्री तापमान पर लोगों को 50 डिग्री वाली गर्मी से जूझना पड़ रहा है। उमस और गर्मी से बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में राहत हो सकती है, दिनभर आशिंक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं, बारिश होने की संभावना बन रही है।

दूसरी तरफ देश के दक्षिणी हिस्से में भीषण बारिश हुई है। मुंबई में इतनी तेज बारिश हुई है कि सड़कों पर पानी उमड़ पड़ा है। बेंगलुरु में भी भीषण बारिश से लोगों का हाल बेहाल है। वहां सिर्फ एक दिन की बारिश में कई इलाकों में जलभराव की स्थिति हो गई थी, अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को भी इसी तरह के मौसम के आसार हैं।  


दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
20 से 23 मई तक आंशिक बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 37-40 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 

यह भी पढ़ें: बढ़ती गर्मी गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक क्यों? समझिए एक-एक बात

 

दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?

  • 20-26 मई: केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, और आंध्र प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना।
  • उत्तरी केरल में 20 सेमी तक बारिश हो सकती है।
  • कर्नाटक के तटीय और घाट क्षेत्रों में तेज बारिश।
  • तटीय कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश।
  • 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।


पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम?

  • कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश
  • तेज हवाएं चल सकती हैं
  • दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में तेज बारिश।
  • सौराष्ट्र और कच्छ में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
बेंगलुरु में बाढ़ के बाद हालात। (Photo Credit: PTI)

 

पूर्वोत्तर भारत के मौसम का हाल

  • 20-26 मई: पूरे पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के आसार।
  • 20-21 मई: असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश।
  • 20-26 मई: अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, और त्रिपुरा में भारी बारिश।

यह भी पढ़ें: 40 डिग्री तापमान में 50 डिग्री वाली गर्मी का अहसास क्यों? समझ लीजिए

पूर्व और मध्य भारत के मौसम का हाल
20-23 मई: पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी।
20 मई: उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भीषण बारिश

उत्तर-पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम?
20-26 मई: उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, और उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी।
20 मई: उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना।
23-24 मई: उत्तराखंड में भारी बारिश।

किन राज्यों में हीटवेव की है आशंका?
20-23 मई: पश्चिमी राजस्थान में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति।
20-21 मई: पूर्वी राजस्थान और दक्षिणी हरियाणा में लू।

मछुआरों के लिए अलर्ट 
20-25 मई: दक्षिण अरब सागर, मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र, कोंकण, गोवा, केरल, कर्नाटक तट और लक्षद्वीप में 35-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने मछुआरों को इन क्षेत्रों में समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

कहां तक पहुंचा मॉनसून?
अगले 4-5 दिनों में केरल में मानसून के दस्तक देने की संभावना है। इसके साथ ही दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र, लक्षद्वीप, केरल, तमिलनाडु, और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में मानसून आगे बढ़ेगा।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap