हिमाचल में बाढ़ से तबाही, बिहार-यूपी बेहाल, कई राज्यों में बदला मौसम
देश के कई राज्य बाढ़ और बारिश से बेहाल हैं। पहाड़ी राज्य हिमाचल में बारिश का कहर अभी भी जारी है तो बिहार, यूपी, राजस्थान जैसे मैदानी राज्यों में भी बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

बाढ़, Photo Credit: PTI
देश के कई राज्य बाढ़ और बारिश से बेहाल हैं। हिमाचल से लेकर मैदानी राज्यों तक बाढ़ और बारिश का कहर जारी है। नदियों का पानी उफान पर है तो हिमाचल प्रदेश में बारिश से तबाही मची हुई है। 20 जून को आया मानसून अपने साथ भारी तबाही लेकर आया और राज्य में अब तक 110 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार में भी बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं। लगातार हो रही बारिश ने देशभर में जन जीवन को प्रभावित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के सतना, रीवा और पन्ना में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। रीवा जिले में पिछले करीब 24 घंटों से लगातार बारिश जारी है। कई इलाके तालाब में तब्दील हो चुके हैं। बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। नदियों का जल स्तर भी तेजी से बढ़ना शुरू हो गया है। पन्ना जिले में भी बारिश से कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। पन्ना के दमचुआ गांव में करीब 50 से ज्यादा मकान पूरी तरह पानी में डूब गए हैं। सतना जिले में भी कई इलाकों में पानी भरा हुआ है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। पूरे जिले में अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल, उत्तराखंड, असम; खतरे के निशान से ऊपर नदियां, भारी बारिश, अलर्ट
हिमाचल में तबाही जारी
हिमाचल में बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने 24 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 19 और 20 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा, जबकि 21, 22, और 23 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। लैंडस्लाइड और भारी बारिश के चलते राज्य में 250 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं। अकेले मंडी जिले में 182 सड़कें बंद हैं। मंडी जिले में 30 जून को बादल फटने के कारण हालात अब तक सामान्य नहीं हो सके हैं।
#WATCH | Shimla, Himachal Pradesh: IMD Senior Scientist Sandeep Kumar Sharma says, "In the past 24 hours, moderate to heavy rainfall was recorded in some areas of Sirmaur, Kangra, Kullu, and Mandi... Today, light to moderate rainfall is possible in the plains of the state. An… pic.twitter.com/vUk00OKPzW
— ANI (@ANI) July 18, 2025
राजस्थान में बारी बारिश
राजस्थान में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब लोगों के लिए आफत बन गई है और बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हैं। कोटा, बूंदी, टोंक, भीलवाड़ा, अजमेर, और पाली में रेड अलर्ट जारी है। सड़कें, घर, और दुकानें पानी में डूब गई हैं। कोटा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ गया है।
#WATCH | Rajasthan: Pali city experiences heavy rainfall, streets in parts of the city waterlogged. pic.twitter.com/Qq7X4vrDry
— ANI (@ANI) July 19, 2025
अजमेर में एक अस्पताल में पानी घुस गया और जयपुर-अजमेर का रास्ता बंद हो गया। टोंक का बीसलपुर बांध 80 प्रतिशत तक भरा है। पिछले चार दिनों से राज्य में भारी बारिश से हालात खराब हैं। कई जिलों में स्कूल बंद हैं और अगले कुछ दिनों के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी है। प्रशासन ने लोगों से सावधान रहने को कहा है।
बिहार में बाढ़
भारी बारिश के चलते बिहार की नदियां उफान पर हैं। कोसी, बागमती, गंडक, महानंदा, और फल्गु नदियों के खतरे के निशान से ऊपर बहने से भागलपुर, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, मधुबनी, सीतामढ़ी, गोपालगंज, नालंदा, और गया जैसे जिलों में 12-16 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग ने राज्य के 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
#न्यूनतम #तापमान और #परिवर्तन पिछले 24 घंटा #बिहार जिलों से। pic.twitter.com/9cTEw7UOtj
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) July 19, 2025
कैसा है दिल्ली का मौसम?
शुक्रवार को झमाझम बारिश और तेज हवाओं के कारण दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 और 20 जुलाई को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: अमेरिका के टेक्सास में प्रलय जैसी बाढ़, 59 की मौत; सैकड़ों लापता
उत्तर प्रदेश में बारिश
पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रयागराज, बलिया, बरेली, आगरा, झांसी, कानपुर और बाराबंकी सहित कई जिलों में औसत से ज्यादा बारिश हुई है। लखनऊ में गुरुवार को 5.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राजधानी में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
#WATCH | Prayagraj, Uttar Pradesh | Ghats are submerged as the water level of the Holy Ganga rises pic.twitter.com/yBbzK5T7Ww
— ANI (@ANI) July 19, 2025
प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, झांसी, ललितपुर और महोबा जिलों में आज यानी शनिवार को भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, कानपुर, मथुरा और आगरा समेत 10 अन्य जिलों में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap