मानसून की विदाई शुरू लेकिन अभी राहत नहीं! UP-बिहार तक बारिश का अलर्ट
मानसून अपनी विदाई की ओर बढ़ रहा है लेकिन अभी अगले कुछ दिनों तक कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। आज भी कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर। (Photo Credit: PTI)
इस साल मानसून ने देशभर में खूब तबाही मचाई। कई राज्य बाढ़ की चपेट में आए, जिससे जान-माल का काफी ज्यादा नुकसान हुआ। हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, बिहार जैसे राज्यों में बाढ़ ने तबाही मचाई और कुछ राज्यों में बारिश का कहर अभी भी जारी है। हालांकि, अब देश के एक बड़े हिस्से में मानसून नर्म पड़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की वापसी शुरू हो गई है और अक्टूबर के मध्य तक पूरे देश से मानसून वापस चला जाएगा। आज यानी 19 सितंबर भी उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड , राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है।
देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली को बारिश से राहत मिलती हुई नजर आ रही है। पिछले कुछ दिनों से मौसम ज्यादातर साफ रहा है लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की भी संभावना है।
यह भी पढ़ें: क्या अमेरिका वापस लेगा टैरिफ, ऐसा क्यों कह रहे इकोनॉमिक एडवाइजर?
बहु मौसम संबंधी चेतावनी
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 18, 2025
मुख्यबिंदु
उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज 18, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अगले दो दिनों तक और असम और मेघालय में 22 सितंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है ।
हिमाचल-उत्तराखंड का मौसम
उत्तराखंड में बारिश का कहर अभी भी जारी है। राज्य में भारी बारिश के कारण काफी नुकसान हो चुका है। कई जगह लैंडस्लाइड के कारण सड़कें बंद पड़ी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं कुछ हिस्सों में आसमानी बिजली गिरने की भी आशंका है। देहरादून में भारी बारिश को देखते हुए स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। 17 सितंबर की रात उत्तराखंड के चमोली में बादल फटा, जिसमें कई घर बह गए। इस घटना के कारण अब तक 14 लोग लापता हैं और 20 लोग घायल हैं।
मानसून की वापसी (Withdrawal) शुरू!
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 16, 2025
राजस्थान से शुरू होकर दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर तक मानसून की वापसी एक लंबी यात्रा होती है।
जब हवाओं की दिशा बदलने लगती है और नमी कम हो जाती है।
तब समझ लीजिए कि दक्षिण-पश्चिम मानसून वापसी की तैयारी कर रहा है।
मानसून की वापसी सिर्फ़ बारिश रुकने… pic.twitter.com/fyJSOf9C7n
हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी है। अगले 2 दिन में कई जिलों में मौसम के करवट लेने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। चंबा, बिलासपुर और मंडी के कुछ हिस्सों भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड की घटनाएं देखी गईं। मौसम विभाग ने शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर में आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
यूपी-बिहार का मौसम
बिहार के कई जिलों में पिछले तीन दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 से 20 सितंबर तक राज्य से अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। आज भी राजधानी पटना समेत कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटों के दौरान कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। अगले 2 दिन तक गोपालगंज, जमुई, मुंगेर, बांका, भागलपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, भभुआ और लखीसराय समेत कई जिलों में आंधी के साथ झमाझम बारिश की संभावना है।
#WestIndiaWeather #WeatherUpdate #StaySafe #StayConnected #RainAlert #Thunderstorms #Konkan #MadhyaMaharashtra #GoaWeather #RoadSafety@moesgoi @airnewsalerts @DDNational @ndmaindia pic.twitter.com/NweZwGJ8FV
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 18, 2025
उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से अच्छी बारिश हो रही है, जिससे राज्य के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि आने वाले दिनों में में बारिश का सिलसिला लगभग थम जाएगा और लोगों को फिर से गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटे के दौरान बुंदेलखंड के झांसी, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, जालौन और फतेहपुर में छिटपुट बारिश हो सकती है। इसके अलावा कानपुर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, मैनपुरी, हाथरस, अलीगढ़, आगरा, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, पीलीभीत, बहराइच, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, मऊ, बलिया, फुरसतगंज, प्रयागराज और वाराणसी में भारी बारिश की संभावना है।
यह भी पढ़ें: रूस-चीन बहाना, ट्रंप हैं निशाना; किस तैयारी में जुटा डेनमार्क
#WATCH | Imphal, Manipur: Floods hit Mayang Imphal as Imphal River breaches embankment. pic.twitter.com/M974Y2oPfp
— ANI (@ANI) September 18, 2025
अन्य राज्यों का हाल
मानसून अपनी विदाई की और बढ़ रहा है लेकिन अभी अगले कुछ दिनों से मानसून की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ में बादलों का आना-जाना लगा रहेगा। वहीं राजस्थान मध्य प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है। दक्षिण भारत में भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में आज भारी बारिश की संभावना जताई है। कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगान में अगले 24 घंटों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। वहीं पूर्वोत्तर भारत में मौसम का कहर जारी है। मणिपुर का एक बड़ा हिस्सा बाढ़ की चपेट में आ गया है। अन्य राज्यों में भी बारिश जारी है। इन राज्यों में अभी अगले कुछ दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap