स्मृति को पलाश ने स्टेडियम में पहनाई अंगूठी, कपल का अनोखा अंदाज वायरल
भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना जल्द ही शादी की बंधन में बंधने वाली हैं। शादी से पहले मंधाना को उनके मंगेतर पलाश मुच्छल ने अनोखे अंदाज में प्रपोज किया और अंगूठी पहनाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
शेयर करें
संबंधित खबरें

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल, Photo Credit: Palash Muchhal/Instagram
#1

स्मृति मंधाना की प्री-वेडिंग सेरेमनी की तस्वीर, Photo Credit: Palak Muchhal/Insta
Smriti Mandhana Wedding Photo
#2

कपल की सगाई का वीडियो वायरल
शादी से पहले कपल की सगाई की वीडियोज ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है। स्मृति ने गुरुवार (20 नवंबर) को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर अपनी एंगेजमेंट कन्फर्म किया था।
#3

घुटनों पर बैठकर पहनाई अंगूठी
आज (शुक्रवार) पलाश ने सगाई की रोमांटिक वीडियो शेयर की है। वीडियो में वह स्मृति को नवी मुंबई में स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में घुटनों पर बैठकर अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं।
#4

पलाश ने दी सरप्राइज
स्मृति को सरप्राइज देने के लिए पलाश उनकी आंखों पर पट्टी बांधकर स्टेडियम ले गए और फिर उन्हें अनोखे अंदाज में प्रपोज किया और रिंग पहनाई।
#5

मौजूद रहे पलाश के खास दोस्त
स्मृति ने भी पलाश को अंगूठी पहनाई और इसके बाद दोनों गले मिले। इस दौरान पलाश के दोस्त और उनकी बहन पलक भी मौजूद थीं। सभी ने कपल को इस स्पेशल मोमेंट के लिए बधाई दी।
#6

सांगली में होगी शादी
स्मृति और पलाश रविवार (23 नवंबर) को महाराष्ट्र के सांगली गांव में सात फेरे लेंगे। इस हाई प्रोफाइल शादी में क्रिकेट और एंटरटेनमेंट जगत से कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं।
#7

पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्मृति-पलाश को शादी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कपल को चिट्ठी लिखकर बधाई दी।
और देखें
कोई अन्य गैलरी आइटम उपलब्ध नहीं है
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap

