logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ओडिशा: विधानसभा में सोए, सड़क पर धरना, कांग्रेस के प्रदर्शन की कहानी

ओडिशा विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों का मुद्दा उठाया था। हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने कुछ ऐसा फरमान सुनाया कि हंगामा बरप गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Odisha

ओडिशा विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने 12 कांग्रेस विधायकों को अनुशासनहीनता और विधानसभा अध्यक्ष पद का अनादर करने के आरोप में निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा है कि विधायकों ने सदन के नियमों का अपमान किया है। वे विधानसभा के वेल में विरोध कर रहे थे। कांग्रेस विधायकों ने मंगलवार को भुवनेश्वर में कांग्रेस भवन के सामने इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। 

ओडिशा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भक्त चरण दास, ओडिशा प्रभारी अजय कुमार लल्लू और कई दिग्गज नेता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारी कांग्रेस विधायकों का दावा है कि उन्हें विधानसभा में प्रवेश करने और निलंबित विधायकों से मिलने की अनुमति नहीं दी गई। 

'विधायकों से नहीं मिल पा रहे कांग्रेस के पूर्व विधायक'
ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा कि पूर्व विधायक किसी भी समय विधानसभा की लॉबी तक जा सकते हैं और कहा कि उन्हें रोकने का कोई कारण होना चाहिए। चरण दास ने कहा, 'हम अपराधी नहीं हैं। पूर्व विधायक किसी भी समय विधानसभा की लॉबी तक जा सकते हैं। हम अपराधी नहीं हैं। हमें रोकने का कोई कारण होना चाहिए। क्या हमें अपने विधायकों से मिलने के लिए अंदर नहीं जाना चाहिए?'

यह भी पढ़ें: MP की 300 तो आम आदमी की 700 गुना बढ़ी कमाई; 70 साल में इतने बदले हालात

ओडिशा सरकार को अलोकतांत्रिक बता रही कांग्रेस

ओडिशा कांग्रेस प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने इस मुद्दे पर ओडिशा सरकार पर तनाशाही और अलोकतांत्रिक होने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि विधायकों का निलंबन पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है। उन्होंने कहा कि अगर विधायक अपनी समस्याओं का जवाब मांग रहे हैं, तो सरकार क्यों डर रही है? 



ओडिशा में हंगामे की पूरी कहानी क्या है?
अजय कुमार लल्लू ने कहा, 'देश में महिला सुरक्षा की बात करना कब से अपराध हो गया। ओडिशा में 64000 से ज्यादा महिलाएं लापता हैं। हर दिन गैंगरेप हो रहे हैं। अगर चुने हुए विधायक सरकार से इन मुद्दों पर जवाब मांगते हैं, तो सरकार किस बात से डर रही है? हमारे 12 विधायकों को निलंबित करना अलोकतांत्रिक है। हम चुप नहीं बैठेंगे। हम 27 मार्च को विधानसभा का घेराव करेंगे और विरोध करेंगे।'

यह भी पढ़ें: बोलने की आजादी, बाल ठाकरे की शिवसेना और कुणाल कामरा, पढ़िए रोचक किस्से



विधानसभा वेल में ही सो गए कांग्रेस विधायक
ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष द्वारा निलंबित किए जाने के बाद, निलंबित किए गए 12 कांग्रेस विधायक विधानसभा वेल में ही सो गए। उन्होंने अपने निलंबन के खिलाफ विरोध जताया है। 


और पढ़ें