logo

ट्रेंडिंग:

'इस जन्म में नहीं करूंगी शादी', पुष्पम प्रिया ने बताया- कब हटेगा मास्क

पुष्पम प्रिया मास्क कब हटाएंगी? इसका खुलासा उन्होंने खुद ही कर दिया है। साथ ही यह भी एलान किया कि इस जन्म में वह शादी नहीं करेंगी। उनका मानना है कि शादी के बाद जिम्मेदारी बदल जाएगी।

Pushpam Priya Choudhary.

पुष्पम प्रिया चौधरी। (Photo Credit: PTI)

द प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने इस जन्म में शादी न करने की बात कही है। पुष्पम का कहना है कि उन्होंने अपना जीवन बिहार के बच्चों के भविष्य को समर्पित कर दिया है। इस जन्म में हमारा हर कदम बिहार के लिए होगा। अगर अगला जन्म मिला तो शायद विवाह करूंगी। उनका कहना है कि राजनीति के खातिर ही उन्होंने अपने करियर और निजी जीवन का बलिदान दिया है। सियासत में आना न केवल सबसे कठिन, बल्कि सबसे बड़ा फैसला रहा है। 

 

बिहार की सियासत में पुष्पम प्रिया की धमक भले ही न रही हो, लेकिन उनकी चर्चा खूब होती है। उनका कहना है कि बिहार में लोग विचारधारा नहीं देखते हैं। यहां लोग जाति-धर्म के नाम पर वोटिंग करते हैं। इन सबके बीच असली मुद्दे पीछे छूट जाते हैं। पुष्पम ने दावा किया कि अगर उनके पिता का भी नाम लालू प्रसाद यादव जैसा होता तो उनकी जिंदगी भी कुछ और होती। पुष्पम का कहना है कि मैंने अपना रास्ता खुद ही चुना है। इस पर ईमानदारी से चलने की कसम खाई है।

 

यह भी पढ़ें: अपनी दलीलों से वायरल हुई प्रोफेसर को झटका, काटनी पड़ेगी उम्रकैद

चेहरा नहीं, विचारधारा देखना चाहिए: पुष्पम

पुष्पम प्रिया अक्सर मास्क पहनती हैं। उन्होंने मास्क हटाने के पीछे एक शर्त रखी है। उनका कहना है कि जिस दिन उनकी पार्टी एक भी सीट जीती उसी दिन मास्क हटाएंगे। जनता को चेहरा नहीं सोच देखनी चाहिए। अब सोच बदलने का समय है। चेहरा पहले भी बहुत देख लिया है। 

'शादी की तो जिम्मेदारी बदल जाएगी'

बचपन में शादी के बारे में पुष्पम प्रिया की भी सोच हर लड़की की तरह थी। उन्होंने कहा कि सियासत में आने के बाद प्राथमिकताएं बदल गईं। अब समझ में आ गया है कि सियासत एक युद्ध की तरह है। यह कोई टाइम पास नहीं है। अगर मैंने शादी की तो मेरे ऊपर पूरे परिवार की जिम्मेदारी होगी। इस स्थिति में राजनीति में ईमानदारी के साथ पूरी तरह से काम नहीं कर पाउंगी। 

 

यह भी पढ़ें: राजा रघुवंशी केस पर बनेगी 'हनीमून इन शिलॉन्ग' फिल्म, कौन है डायरेक्टर?

दरभंगा में खोला पार्टी कार्यालय

कुछ समय पहले ही पुष्पम प्रिया चौधरी ने दरभंगा के न्यू बलभद्रपुर लहरिया सराय में अपनी पार्टी का मुख्यालय खोला है। यह कार्यालय उनके निजी आवास में है। उनकी पार्टी सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है। मौजूदा समय में वह महायान यात्रा कर रही हैं और अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों से मिल रही हैं।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap