logo

ट्रेंडिंग:

सुनेत्रा पवार डिप्टी सीएम, NCP एक, महाराष्ट्र में इंडिया ब्लॉक का क्या होगा?

महाराष्ट्र में शनिवार को अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार, उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं।

Supriya Sule, Sunetra Pawar

सुप्रिया सुले और सुनेत्रा पवार। Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

अजीत पवार की मौत के बाद INDIA गठबंधन महाराष्ट्र की सियासी हलचल को लेकर आशंकित है। महाराष्ट्र की राजनीति में नए समीकरण बन रहे हैं। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के दो गुटों के एक होने की बात चल रही थी। शरद पवार और उनके भतीजे अजित पवार, फिर से मिलने वाले थे लेकिन अचानक सब बदल गया। 28 जनवरी को हुए हादसे के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में अटकलों का दौर शुरू हो गया है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की अचानक मौत (प्लेन क्रैश में) ने सब कुछ बदल दिया है।

28 जनवरी 2026 को बारामती में एक प्लेन क्रैश में अजित पवार की मौत हो गई थी। अब उनके गुट की एनसीपी में नेतृत्व का सवाल उठ रहा है। एनसीपी के विधायक शनिवार दोपहर 2 बजे मिलकर अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुनने वाले हैं। संभावना है कि शाम को ही सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम की शपथ दिलाई जाए।

यह भी पढ़ें: पार्टी का मुखिया, बारामती और डिप्टी CM, इन 3 सवालों का जवाब कैसे खोजेगी NCP?

महाराष्ट्र में क्या अटकलें चल रहीं हैं?

दूसरी तरफ, शरद पवार के नेतृत्व वाली नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एसपी) के INDIA ब्लॉक से बाहर निकलने या सरकार में शामिल होने की अफवाहें चल रही हैं। दोनों गुटों के विलय होने की अटकलें लगाई जा रहीं थीं लेकिन अब अजीत पवार की मौत के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया है। अब अब बातचीत जारी है, लेकिन फैसला परिवार और पार्टी पर निर्भर है।

क्या कह रहे हैं इंडिया गठबंधन के नेता?

कांग्रेस के कई नेताओं को आशंका है कि दोनों गुट मिल सकते हैं। दबी जुबान में लोग नाम न बताने की शर्त पर बात कर रहे हैं।  कांग्रेस के एक बड़े नेता ने कहा, 'हम क्या कर सकते हैं? परिवार को ही फैसला लेना है। अभी कोई बात नहीं कर रहे, क्योंकि परिवार में शोक है। स्थिति देखकर आगे कदम उठाएंगे।'

एक कांग्रेस सांसद ने कहा कि अगर शरद पवार और उनकी पार्टी INDIA से अलग हो गईं तो यह विपक्ष के लिए बड़ा नुकसान होगा। शरद पवार महाराष्ट्र में विपक्षी एकता के बड़े खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने 2019 में कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) के साथ महा विकास अघाड़ी बनाई थी। सुप्रिया सुले अच्छी वक्ता हैं और शरद पवार जैसे दिग्गज का साथ होना किसी भी गठबंधन के लिए फायदेमंद है।

 

यह भी पढ़ें: डिप्टी CM बनेंगी सुनेत्रा पवार! NCP के दोनों गुटों का विलय भी संभव

 

संजय राउत, सांसद, शिवसेना:-
अभी बात करने का समय नहीं है। परिवार शोक में है। यह पार्टी का आंतरिक मामला है।

समाजवादी पार्टी के एक राज्यसभा सांसद ने भी कहा कि INDIA ब्लॉक कुछ नहीं कर सकता। यह परिवार का निजी फैसला है, गठबंधन से इसका कोई लेना-देना नहीं। किसी पार्टी को अपने अंदरूनी फैसले लेने की पूरी आजादी है। 

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, 'एनसीपी (एसपी) का INDIA से निकलना बड़ा झटका नहीं होगा। कभी-कभी किसी का जाना गठबंधन के लिए अच्छा भी साबित हो सकता है। राजनीति बहुत बदलती रहती है, भविष्यवाणी नहीं की जा सकती।'

यह भी पढ़ें: नम आंखें, 'दादा अमर रहें' के नारे, अजित पवार को कुछ यूं दी गई अंतिम विदाई

अगर विलय हुआ तो कितना मजबूत होगा एनडीए?

अभी सब इंतजार कर रहे हैं कि पवार परिवार क्या फैसला लेता है। स्थिति साफ होने पर ही आगे का रास्ता तय होगा। अगर दोनों गुट मिल जाते हैं तो एनसीपी के लोकसभा में 9 सांसद और राज्यसभा में 5 सदस्य हो जाएंगे। इससे एनडीए की ताकत बढ़ सकती है।

कब है शपथग्रहण?

एनसीपी ने अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को इस पद के लिए चुना है। वे महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनेंगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि महायुति एनसीपी के किसी भी फैसले का समर्थन करेगी। 

देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र:-

एनसीपी जो निर्णय लेगी, हम उसके साथ खड़े हैं। हम अजित दादा के परिवार और एनसीपी के साथ हैं।

महाराष्ट्र में अब आगे क्या होगा?

एनसीपी नेताओं ने फडणवीस से मुलाकात की और शनिवार को सुबह 2 बजे विधायक दल की बैठक में सुनेत्रा को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। सुनेत्रा पवार का शपथ ग्रहण शनिवार शाम 5 बजे प्रस्तावित है। 

एनसीपी नेता छगन भुजबल ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने शपथ ग्रहण समारोह में कोई आपत्ति नहीं जताई। सुनेत्रा पवार, एक्साइज और स्पोर्ट्स मंत्रालय संभाल सकती हैं, जबकि वित्त विभाग अस्थायी रूप से देवेंद्र फडणवीस के पास रहेगा।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap