logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'जीन्स-टॉप, हाफ पैंट पहनकर ना आएं', दिगंबर जैन मंदिर के बाहर लगा नोटिस

दिगंबर जैन मंदिर समिति ने भक्तों के जीन्स, मिनी स्कर्ट पहनकर मंदिर आने पर रोक लगा दिया गया है, जान लीजिए इसके पीछे वजह क्या हैं।

Digambar Jain temple

 दिगंबर जैन मंदिर, Photo Credit - Social Media

शेयर करें

google_follow_us

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के दिगंबर जैन मंदिर की समिति ने एक बड़ा फैसला लिया। फैसले के मुताबिक अब से मंदिर में भक्तों को खास तरीके के कपड़े पहनकर आने होंगे। कपड़े ऐसे होने चाहिए, जिनमें व्यक्ति का शरीर ढका हो। इसके अलावा अब से हाफ पैंट, जीन्स-टॉप जैसे छोटे कपड़े पहनकर मंदिर में प्रवेश नहीं किया जा सकेगा। इसके बजाय मंदिर समिति ने सलाह दी है कि महिलाएं सूट-सलवार या साड़ी पहनकर मंदिर आएं। यह जानकारी समिति ने मंदिर के बाहर बोर्ड लगाकर दी है, जिस पर लिखा है कि साड़ी या सूट पहनकर ही मंदिर में प्रवेश करें।

 

दिगंबर जैन मंदिर समिति के लोगों ने यह फैसला 30 अप्रैल को लिया है। मंदिर समिति के अंकुश जैन के मुताबिक यह फैसला मंदिर की गरिमा और पवित्रता बनाए रखने के लिए लिया गया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि यह फैसला किसी भी व्यक्ति की निजी स्वतंत्रता पर रोक लगाने के लिए नहीं है, बल्कि मंदिर के अनुशासन को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि दिगंबर जैन मंदिर का जैन धर्म में बेहद खास महत्व है, जहां हजारों लोग दर्शन करने आते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 30 अप्रैल का राशिफल: गुरु और चंद्रमा के प्रभाव से कैसा रहेगा आपका दिन?

 

दिगंबर मंदिर की धार्मिक मान्यता

दिगंबर जैन मंदिर बेहद मशहूर है, जहां देश के कई हिस्सों से लोग दर्शन करने आते हैं। मंदिर में दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। बागपत का यह मंदिर जैन परंपरा का एक अहम केंद्र है, जहां भगवान पार्श्वनाथ की पूजा की जाती है। इसी वजह से इस मंदिर को जैन धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है।

 

यह भी पढ़ें: 29 अप्रैल का राशिफल: कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहती है ग्रहों की चाल?

फैसले के जरिए भारतीय संस्कृति को बढ़ावा मिला

मंदिर समिति के लोगों का मानना है कि इस फैसले के जरिए भारतीय पहनावे को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति की याद दिलाई जा रही है कि पारंपरिक पहनावा क्या है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि दिगंबर मंदिर इस फैसले के जरिए लोगों को यह संदेश दे रहा है कि भक्तों को मंदिर में किस प्रकार के कपड़े पहनकर आना चाहिए।

Related Topic:#UP News

और पढ़ें